मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल अभियान को लेकर चित्तौड़गढ़ में भाजपा की बैठक

SHARE:

BJP Holds Meeting in Chittorgarh for “12 Remarkable Years of Modi Government” Campaign

चित्तौड़गढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल” अभियान को लेकर सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय चित्तौड़गढ़ में बैठक आयोजित की गई। बैठक में 5 जून से 21 जून तक जिलेभर में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान सरकार के देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष एवं अभियान के प्रदेश संयोजक ओम प्रकाश भड़ाना उपस्थित रहे। जिला भाजपा अध्यक्ष रतनलाल गाडरी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मेवाड़ी पाग और उपरणा पहनाकर उनका स्वागत किया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि अभियान के तहत जिलेभर में जनसंपर्क कार्यक्रम, योग शिविर, संगोष्ठियां तथा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

बैठक को संबोधित करते हुए ओम प्रकाश भड़ाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने कहा कि जिले का प्रत्येक कार्यकर्ता अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत से कार्य करेगा और केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएगा।

इस अवसर पर जिला महामंत्री रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह रूद, जिला मंत्री देशराज गुर्जर, संभाग सह मीडिया प्रभारी सुधीर जैन, जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी, भाजयुमो प्रदेश मंत्री के.पी. सिंह चुंडावत, जिला प्रवक्ता दीपक शर्मा, जिला आईटी संयोजक नंदकिशोर लौहार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Comment

और पढ़ें