PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK चित्तौड़गढ़ में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई, 1 किलो से अधिक अफीम जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार - Chittorgarh News

चित्तौड़गढ़ में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई, 1 किलो से अधिक अफीम जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

Major Action Under ‘Operation Trinetra’ in Chittorgarh: Over 1 kg of Opium Seized, Three Accused Arrested

चित्तौड़गढ़, 24 मई। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 28 ग्राम अवैध अफीम बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से अफीम की खरीद-फरोख्त और सप्लाई नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि आईजीपी रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर जिलेभर में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एएसपी मुकुल शर्मा और डीएसपी ब्रजेश सिंह के निर्देशन में कोतवाली थाना पुलिस ने शनिवार रात करीब 9:30 बजे जिला कारागृह चित्तौड़गढ़ के पास भीलवाड़ा रोड स्थित इनाणी रेजिडेंसी के सामने कार्रवाई की।

थानाधिकारी तुलसीराम मय जाप्ता ने मौके पर तीन युवकों को अलग-अलग पिट्ठू बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए देखा। तलाशी लेने पर आरोपी नरेश बिश्नोई के बैग से दो प्लास्टिक थैलियों में कुल 1 किलो 28 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अफीम को सामूहिक रूप से खरीदकर मारवाड़ क्षेत्र की ओर ले जाना स्वीकार किया।

पुलिस ने नियमानुसार अफीम जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगे अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार आरोपी

• बीरबल पुत्र अर्जुनराम भादू, निवासी मिठड़ा खुर्द, थाना धोरीमन्ना, जिला बालोतरा

• सुनिल पुत्र हनुमान राम साहू, निवासी मिठड़ा खुर्द, थाना धोरीमन्ना, जिला बालोतरा

• नरेश पुत्र मोहनलाल तेतरवाल, निवासी नेरीनाड़ी, थाना धोरीमन्ना, जिला बालोतरा

कार्रवाई करने वाली टीम

थानाधिकारी तुलसीराम, कांस्टेबल कन्हैया, ओमप्रकाश, धर्मेन्द्र सिंह, राजेश एवं राधेश्याम शामिल रहे।

जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मादक पदार्थ तस्करी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर दें।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *