PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK 71 किलो अफीम डोडा चूरा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; एस्कॉर्टिंग में चल रही XUV भी पकड़ी - Chittorgarh News

71 किलो अफीम डोडा चूरा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; एस्कॉर्टिंग में चल रही XUV भी पकड़ी

SHARE:

71 kg of Opium Pod Husk Seized, Two Smugglers Arrested; Escorting XUV Also Intercepted

चित्तौड़गढ़, 24 मई। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सदर पुलिस और जिला विशेष टीम (DST) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 71 किलो 230 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त आई-20 कार के साथ एस्कॉर्टिंग में चल रही XUV कार भी जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि आईजी रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत यह कार्रवाई की गई। एएसपी मुकुल शर्मा के मार्गदर्शन एवं डीएसपी ब्रजेश सिंह के सुपरविजन में थाना सदर प्रभारी प्रेम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धनेत रोड पर नाकाबंदी की।

नाकाबंदी के दौरान एक सफेद रंग की XUV कार को रुकवाया गया। चालक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। इसी दौरान पीछे चल रही आई-20 कार का चालक पुलिस को देखकर वाहन मोड़कर भागने लगा। पुलिस ने दोनों वाहनों को रोककर तलाशी ली, जिसमें आई-20 कार में प्लास्टिक के कट्टों में भरा 71 किलो 230 ग्राम अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ।

पुलिस ने आई-20 कार चालक गोविन्द जाट निवासी कालाखेड़ा गंगरार तथा XUV चालक सोहनलाल जाट निवासी बोदियाना को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 82 हजार 430 रुपए नकद भी बरामद किए गए, जिन्हें डोडा चूरा खरीदने के लिए ले जाया जा रहा था।

पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। कार्रवाई में थाना सदर पुलिस और जिला विशेष टीम के अधिकारियों व जवानों की अहम भूमिका रही।

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *