Police Action Against 238 Vehicles Lacking Number Plates and Fitted with Tinted Film

चित्तौड़गढ़, 24 मई। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर शनिवार शाम जिलेभर में बिना नम्बर प्लेट एवं काली फिल्म लगे वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 238 वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की।
पुलिस द्वारा जिलेभर में विशेष नाकाबंदी एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना नम्बर प्लेट के संचालित 141 दोपहिया एवं चौपहिया वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई, वहीं अवैध रूप से काली फिल्म लगे 97 वाहनों के विरुद्ध भी कार्रवाई अमल में लाई गई।
एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बिना नम्बर एवं काली फिल्म लगे वाहनों का उपयोग कई बार आपराधिक गतिविधियों में किया जाता है, जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना रहती है। आमजन की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों की पालना करने तथा सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...







