PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK रात 8 बजे बाद शराब बिक्री पर फिर उठे सवाल, स्टेशन क्षेत्र में पर्यटकों से मारपीट ने खोली व्यवस्थाओं की पोल - Chittorgarh News

रात 8 बजे बाद शराब बिक्री पर फिर उठे सवाल, स्टेशन क्षेत्र में पर्यटकों से मारपीट ने खोली व्यवस्थाओं की पोल

SHARE:

चित्तौड़गढ़।  शहर के रेलवे स्टेशन क्षेत्र में शनिवार रात पर्यटकों और शराब ठेके के कर्मचारियों के बीच हुई मारपीट की घटना ने केवल कानून व्यवस्था ही नहीं, बल्कि रात 8 बजे बाद हो रही अवैध शराब बिक्री की व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर के सबसे संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाके में खुलेआम हुए विवाद ने यह साबित कर दिया कि नियम सिर्फ कागजों तक सीमित रह गए हैं।

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी हर्ष सिसोदिया और महाराष्ट्र के बैतूल निवासी राज सराडकर दर्शन के बाद रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। इसी दौरान स्टेशन के बाहर स्थित शराब ठेके पर किसी बात को लेकर उनकी कर्मचारियों से बहस हो गई। ठेका कर्मचारियों का आरोप है कि दोनों युवक शराब लेकर बिना पैसे दिए जाने लगे थे, जबकि पर्यटकों का कहना है कि उनके साथ डंडों और थप्पड़ों से मारपीट की गई।

घटना के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। बीच-बचाव के प्रयास भी हुए, लेकिन विवाद बढ़ता गया। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को हिरासत में लिया और थाने ले गई।

पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें पर्यटक राज सराडकर, हर्ष सिसोदिया तथा ठेका कर्मी भरत सुवालका, संदीप, अरमान और शाहरुख अली शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात 8 बजे के बाद भी शराब ठेका संचालित हो रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में कई स्थानों पर मुख्य शटर बंद कर पीछे के रास्तों और खिड़कियों से शराब बेचना आम बात बन चुकी है। आबकारी विभाग और संबंधित अधिकारियों की अनदेखी के कारण यह अवैध कारोबार लगातार फल-फूल रहा है।

घटना में मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से आए पर्यटकों के साथ मारपीट हुई, जिससे पर्यटन नगरी चित्तौड़गढ़ की छवि पर भी असर पड़ा है। सवाल यह भी उठ रहा है कि जब शहर में शराब बिक्री का तय समय है तो फिर रेलवे स्टेशन जैसे इलाके में देर रात तक शराब कैसे बेची जा रही थी? यदि समय पर कार्रवाई होती तो शायद यह विवाद इतना नहीं बढ़ता।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि प्रशासन की ढिलाई के कारण शराब ठेकों के आसपास अक्सर देर रात तक असामाजिक तत्वों की भीड़ लगी रहती है। इससे आम नागरिकों, यात्रियों और परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। रेलवे स्टेशन क्षेत्र में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति भी उजागर कर दी है।

पुलिस ने भले ही दोनों पक्षों के छह लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर कार्रवाई कर दी हो, लेकिन बड़ा सवाल अब भी कायम है कि आखिर नियमों की खुलेआम अवहेलना करने वालों पर सख्त कार्रवाई कब होगी? शहरवासियों ने प्रशासन और आबकारी विभाग से मांग की है कि रात के समय शराब बिक्री पर सख्ती की जाए और नियम तोड़ने वाले ठेका संचालकों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएं।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *