RAS में 54वीं रैंक लाने वाले विनोद चौधरी ने पूर्व राज्यमंत्री जाड़ावत से लिया आशीर्वाद

चित्तौड़गढ़। राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा में 54वीं रैंक प्राप्त करने वाले विनोद चौधरी ने राजस्थान सरकार के पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर जाड़ावत ने उनका मुंह मीठा कराकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विनोद चौधरी ने बताया कि वे तहसील बस्सी के निवासी हैं तथा वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता शंभुलाल जाट साधी वाले के भतीजे एवं सीताराम चौधरी के पुत्र हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व राज्यमंत्री जाड़ावत से उन्हें हमेशा प्रेरणा मिलती रही है। RAS में 54वीं रैंक प्राप्त करने के बाद उन्होंने अपने पिता के बाद दूसरा फोन जाड़ावत को ही किया।
विनोद ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साधी में 9वीं कक्षा तक हुई। इसके बाद विज्ञान संकाय से आगे की पढ़ाई राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेंथी, चित्तौड़गढ़ से पूरी की। वर्ष 2018 में महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से बीटेक किया।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में पंजाब नेशनल बैंक में स्केल-1 कृषि अधिकारी पद पर चयन हुआ, जहां हिमाचल प्रदेश के मंडी और कुल्लू जिलों में पदस्थापन रहा। इसके बाद मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक में GBO स्केल-2 मैनेजर पद पर चयन हुआ। वर्ष 2022 में UPPSC द्वारा प्राविधिक अधिकारी (राजपत्रित अधिकारी) पद पर चयन हुआ तथा आगरा जिले में भूमि संरक्षण कार्यालय में नियुक्ति मिली।
इसके अलावा राजस्थान में वर्ष 2022 व 2025 में भी चयन हुआ, लेकिन उन्होंने जॉइन नहीं किया। आरपीएससी की सब इंस्पेक्टर परीक्षा तथा ACF एवं FRO भर्ती में भी इंटरव्यू तक पहुंचे। इससे पूर्व RAS परीक्षा 2023 में 539वीं रैंक प्राप्त की थी।
कॉलेज एवं विश्वविद्यालय स्तर पर हॉकी टीम के कप्तान रहे विनोद चौधरी ने अब RAS परीक्षा में 54वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






