जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने सोमवार को बेगूं उपखंड क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया

चित्तौड़गढ़, 20 अप्रैल। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने सोमवार को बेगूं उपखंड क्षेत्र का दौरा कर उपखंड कार्यालय, पंचायत समिति, उप जिला चिकित्सालय एवं ब्राह्मणी नदी पर निर्माणाधीन रिवर फ्रंट (प्रथम चरण) के कार्यों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
*उपखंड कार्यालय एवं पंचायत समिति का निरीक्षण*
जिला कलक्टर ने उपखंड कार्यालय में विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर ई-फाइलिंग प्रणाली एवं संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने लंबित प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। सरिश्ता शाखा के निरीक्षण के दौरान तहसीलदार को बंटवारा प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश प्रदान किए।
निरीक्षण के दौरान शौचालयों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए उपखंड अधिकारी को स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।
पंचायत समिति में संस्थापन शाखा, आवास शाखा, पंचायत शाखा एवं प्रगति शाखा का निरीक्षण करते हुए उन्होंने ई-फाइलों का अधिकतम कार्य ऑनलाइन माध्यम से करने के निर्देश दिए।
*उप जिला चिकित्सालय का निरीक्षण*
जिला कलक्टर ने बेगूं उप जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सा अधिकारी से ओपीडी, संस्थागत प्रसव, नि:शुल्क दवा वितरण एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।
उन्होंने टीकाकरण कक्ष, महिला वार्ड, पुरुष वार्ड, इमरजेंसी एवं मातृ-शिशु रोग वार्ड का निरीक्षण किया तथा मरीजों से संवाद कर
उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।
चिकित्सालय परिसर स्थित अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण करते हुए जिला कलक्टर ने भोजन की गुणवत्ता में सुधार लाने के तथा 15 दिवस में व्यवस्थाएं बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु उपखंड अधिकारी को नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए।
*रिवर फ्रंट कार्य का अवलोकन*
जिला कलक्टर ने ब्राह्मणी नदी पर निर्माणाधीन रिवर फ्रंट (प्रथम चरण) के कार्यों का अवलोकन कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं अधीक्षण अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश प्रदान किए।
निरीक्षण के दौरान रावतभाटा के अतिरिक्त जिला कलक्टर विनोद मल्होत्रा, बेगूं उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...







