PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK भारतीय पत्रकार संघ की जिला इकाई गठित, मूंदड़ा अध्यक्ष व लोहार कोषाध्यक्ष नियुक्त - Chittorgarh News

भारतीय पत्रकार संघ की जिला इकाई गठित, मूंदड़ा अध्यक्ष व लोहार कोषाध्यक्ष नियुक्त

SHARE:

District unit of Indian Journalists Association formed, Mundhra appointed president and Lohar treasurer

चित्तौड़गढ़। भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत सिंह ठाकुर एवं महासचिव विवेक पाराशर की सहमति से चित्तौड़गढ़ जिला इकाई का गठन किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खाबिया, विनय शर्मा एवं प्रदेश महासचिव अमित दशोरा द्वारा जिला स्तर पर नई कार्यकारिणी घोषित की गई।
इसमें पीयूष मूंदड़ा को जिला अध्यक्ष तथा कालू लाल लोहार को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं संजय खाबिया व विनय शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा अमित दशोरा को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया।


नव नियुक्त पदाधिकारियों के मनोनयन पर जिला मुख्यालय के पत्रकारों एवं इष्ट मित्रों में हर्ष की लहर देखी गई। इस अवसर पर भूपेंद्र काबरा, संदीप लड्ढा, जय प्रकाश जैन, मुकेश आमेरिया, सुनील जांगिड़, हेमराज रजक, कन्हैया लाल माली, अवनीश गर्ग, मनीष गौतम, कुलदीप चपलोत, देवेंद्र सिंह, कमल अग्रवाल सहित अन्य साथियों ने खुशी व्यक्त करते हुए पदाधिकारियों का स्वागत किया।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *