Four accused arrested with illegal liquor

चित्तौड़गढ़। चंदेरिया थाना पुलिस तथा डीएसटी ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 1920 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान एक टेम्पो एवं मारुति स्विफ्ट कार को जब्त कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थाे की तस्करी, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के अनुक्रम में चलाये जा रहे अभियान के तहत एएसपी सरिता सिंह, डीवाईएसपी दिनेश सुखवाल व थानाधिकारी मोतीराम के निर्देशन में एएसआई मुकेश कुमार मय जाब्ता नौ मील चौराहा नारेला के पास पहुंचे, जहां पर टेम्पो तथा एक स्वीफ्ट कार खडी हुई नजर आई, जिसके पास 4 व्यक्ति धनराज पिता नगजी राम जाट निवासी दामोदरपुरा पुलिस थाना रेलमगरा रामसमन्द, राजेश पिता लालचन्द पारीक निवासी सिचाई नगर कीर खेडा, प्रहलाद पिता उदयराम जयसवाल निवासी पावली पुलिस थाना राशमी, भीमराज पिता मेघाजी मीणा निवासी कुण्ड केलवा पुलिस थाना केलवा जिला राजसमन्द खडे हुए मिले, टेम्पो की तलाशी ली गई तो 40 प्लास्टिक के कट्टे में कुल 1920 पव्वे अंग्रेजी शराब के भरे हुए जिनको मारूति स्वीफ्ट कार में लोड करना पाया जाने एवं उक्त अवैध शराब को अभियुक्तगण द्वारा बिना लाईसेंस, अनुज्ञापत्र के परिवहन से आबकारी अधिनियम का अपराध करना पाया जाने से उक्त शराब टेम्पो, मारूति स्वीफ्ट कुल 1920 पव्ये अंग्रेजी शराब को जप्त कर चारों अभियुक्तो गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।
कार्रवाई में कानि.अरविन्द कुमार, मूलाराम, किशन लाल, शंकर लाल, रणजीत डीएसटी हैडकानि प्रमोद कुमार, कानि.अमित कुमार, अजय कुमार, बलराम, मनोज कुमार, रतन सिंह, शीशराम, प्रीतम, दुर्गाराम का सहयोग रहा।
यह खबरें भी पढ़ें…








