Dr. Manju will be the new District Collector of Chittorgarh, Alok Ranjan has been transferred to Jodhpur.

चित्तौड़गढ़, 1 अप्रैल 2026। राजस्थान सरकार द्वारा मंगलवार देर रात किए गए बड़े प्रशासनिक फेरबदल में 65 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसी क्रम में चित्तौड़गढ़ के जिला कलेक्टर आलोक रंजन का तबादला जोधपुर कर दिया गया है। उनकी जगह अब 2016 बैच की आईएएस अधिकारी डॉ. मंजू जिले की नई कलेक्टर के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगी।

डॉ. मंजू चित्तौड़गढ़ की 51वीं जिला कलेक्टर होंगी। वे मूल रूप से झुंझुनूं जिले की निवासी हैं और लगभग 39 वर्ष की हैं। उन्होंने एमबीबीएस के साथ एमएस, डीएनबी और पब्लिक मैनेजमेंट में एमए की डिग्री हासिल की है। चिकित्सा और प्रशासनिक क्षेत्र का उनका अनुभव उन्हें एक सक्षम प्रशासक बनाता है।
डॉ. मंजू ने वर्ष 2017 में मसूरी से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अपने प्रशासनिक करियर की शुरुआत उदयपुर में असिस्टेंट कलेक्टर के रूप में की। इसके बाद उन्होंने केंद्र सरकार के फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री मंत्रालय, नई दिल्ली में असिस्टेंट सेक्रेटरी के रूप में सेवाएं दीं।
उदयपुर के वल्लभनगर में असिस्टेंट कलेक्टर एवं एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट, वहीं सब डिविजनल ऑफिसर और जिला परिषद में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी उन्होंने कार्य किया। इसके अलावा अलवर में यूआईटी सेक्रेटरी और जयपुर में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर भी सेवाएं दीं।
साल 2023 में शाहपुरा में ओएसडी के रूप में कार्य करने के बाद उन्हें पहली बार जिला कलेक्टर बनाया गया। इसके बाद वे ऊर्जा विभाग, जयपुर में जॉइंट सेक्रेटरी और उदयपुर में आबकारी विभाग में एडिशनल कमिश्नर रहीं। वर्ष 2024 में वे श्रीगंगानगर की जिला कलेक्टर बनीं।
अब चित्तौड़गढ़ में वे तीसरी बार जिला कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण करेंगी। उनके अनुभव और प्रशासनिक दक्षता से जिले में बेहतर प्रशासनिक कार्यों की उम्मीद जताई जा रही है।
यह खबरें भी पढ़ें…








