Demand for action in the case of assault on daughter, memorandum submitted to SP

चित्तौड़गढ़, 27 मार्च। शहर के ओछड़ी क्षेत्र स्थित पीएम आवास योजना में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई से असंतोष जताते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। प्रार्थी ने आरोपी के खिलाफ शीघ्र व सख्त कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओछड़ी निवासी महेश जीनगर पुत्र डूंगरमल ने अपने ज्ञापन में बताया कि गत दिनों उनकी पुत्री के साथ एक अन्य बालिका ने मारपीट की तथा जातिगत रूप से अपमानित किया। इस घटना में उनकी पुत्री को गंभीर चोटें आईं, जिसमें उसके दो दांत भी टूट गए।
पीड़ित पक्ष द्वारा घटना की रिपोर्ट सदर थाने में दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक की पुलिस कार्रवाई से असंतोष जताया गया है। प्रार्थी का आरोप है कि जांच अधिकारी द्वारा मामले में शिथिलता बरती जा रही है और कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों को नजरअंदाज किया जा रहा है, जबकि मारपीट की घटना स्पष्ट रूप से सामने है।
ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों को प्रभाव के चलते बचाने का प्रयास किया जा रहा है और जांच में ढुलमुल रवैया अपनाया जा रहा है। प्रार्थी ने पुलिस अधीक्षक से मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






