Eid-ul-Fitr celebrated with great enthusiasm

चित्तौड़गढ़। मुस्लिम समाज द्वारा ईद-उल-फितर का पर्व जिलेभर में पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शनिवार प्रातः ईदगाहों और मस्जिदों में विशेष नमाज अदा कर लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। जिला मुख्यालय स्थित गंभीरी नदी तट पर बने ईदगाह में शहर काजी अब्दुल मुस्तफा चिश्ती करीमी की इमामत में हजारों लोगों ने नमाज अदा कर देश व दुनिया में अमन-शांति की दुआ मांगी।
इससे पूर्व नायब शहर काजी मुफ्ती उस्मान अजहरी ने अपनी तकरीर में शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि समाज की तरक्की के लिए बच्चों को शिक्षित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कुरआन का हवाला देते हुए इल्म हासिल करना हर व्यक्ति का फर्ज बताया और ड्रॉपआउट की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता जताई। उन्होंने अमन, भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश देते हुए देश की तरक्की में योगदान देने का आह्वान किया।
नमाज के बाद गोल प्याऊ स्थित हजरत काजी चलफिर शाह दरगाह पर भी ईद की नमाज अदा की गई। अंजुमन के सेक्रेट्री हाजी सैय्यद इरशाद अली ने प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं समाज के लोगों को ईद की मुबारकबाद देते हुए आभार जताया। अंजुमन सदर इकबाल गुलशन के नेतृत्व में अतिथियों का मेवाड़ी पगड़ी एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर आलोक रंजन, पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, एसडीएम बीनू देवल, नगर परिषद आयुक्त रविंद्र मेघवाल, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।
यह खबरें भी पढ़ें …
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






