अजमेर में पीएम मोदी की सभा को ऐतिहासिक बनाने में जुटा भाजपा संगठन

SHARE:

BJP organization busy in making PM Modi’s rally in Ajmer historic

चित्तौड़गढ़। पीएम नरेंद्र मोदी की 28 फरवरी को प्रस्तावित अजमेर यात्रा को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बनाने के संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी ने की।

सांसद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री का अजमेर दौरा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनआस्था, विकास और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प का उत्सव होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि लाखों की संख्या में लोग प्रधानमंत्री का प्रेरक संबोधन सुनने पहुंचेंगे और चित्तौड़गढ़ जिला प्रदेश में सर्वाधिक सहभागिता दर्ज कर मिसाल कायम करेगा।

बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, कार्यकर्ता समन्वय मजबूत करने और जनसंपर्क को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक अनुशासन, समर्पण और ऊर्जा के साथ तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया।

सांसद जोशी ने कहा कि हर कार्यकर्ता की भूमिका निर्णायक है और एकजुटता व संकल्प के साथ ऐतिहासिक उपस्थिति दर्ज कराई जाएगी। साथ ही आगामी सभी पार्टी कार्यक्रमों में सक्रिय, जिम्मेदार और निरंतर सहभागिता निभाने का भी आह्वान किया गया।

यह खबरें भी पढ़ें 

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Comment