PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध विशेष अभियान, 2 क्विंटल सामग्री जब्त - Chittorgarh News

सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध विशेष अभियान, 2 क्विंटल सामग्री जब्त

SHARE:

Special drive against single-use plastic, 2 quintals of material collected 

चित्तौड़गढ़, 19 फरवरी। जिला कलक्टर आलोक रंजन के निर्देशानुसार नगर परिषद द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध विशेष अभियान जारी है। नगर परिषद के प्रशासक कैलाश गुर्जर एवं आयुक्त कृष्णगोपाल माली के मार्गदर्शन में टीम ने कृषि मंडी क्षेत्र में सघन कार्रवाई की।

अभियान के दौरान लगभग 2 क्विंटल प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई तथा संबंधित व्यापारियों के विरुद्ध 3 हजार रुपए का चालान किया गया। कार्रवाई में मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक सूरज घावरी, स्वास्थ्य निरीक्षक बालमुकुंद घारू एवं सत्यनारायण बेनीवाल सहित अतिक्रमण दल और सफाई कार्मिक उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने व्यापारियों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने और निर्धारित नियमों की पालना सुनिश्चित करने की हिदायत दी। भविष्य में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *