Ration shops resonated in the Assembly: Government responds to Aqya’s question, process begins for 15 new shops in Chittorgarh

चित्तौड़गढ़, 19 फरवरी। चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने गुरुवार को विधानसभा में उचित मूल्य की दुकानों को लेकर सरकार से जवाब तलब किया। उन्होंने बजट 2022-23 में प्रदेशभर में पांच हजार नई राशन दुकानें खोलने की घोषणा पर अमल की स्थिति पूछी।
विधायक आक्या ने सरकार से प्रश्न किया कि घोषणा के अनुरूप किस जिले में कितनी दुकानें खोली गईं तथा चित्तौड़गढ़ जिले में विगत एक वर्ष में कितनी नई उचित मूल्य की दुकानें प्रारंभ हुईं। साथ ही उन्होंने यह भी पूछा कि क्या सरकार आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नई राशन दुकान खोलने के नियमों का सरलीकरण करने पर विचार कर रही है।
इस पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने जवाब देते हुए बताया कि पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा वर्ष 2022-23 के बजट में पांच हजार नई दुकानें खोलने की घोषणा की गई थी, लेकिन उनमें से केवल 531 दुकानें ही खोली जा सकीं।
मंत्री ने कहा कि वर्तमान भजनलाल शर्मा सरकार द्वारा गत वर्ष 841 नई राशन दुकानों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई, जिनमें से 442 दुकानों की चयन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, जबकि 399 की प्रक्रिया जारी है। चित्तौड़गढ़ जिले में 15 नई दुकानों के लिए विज्ञप्ति जारी कर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि नियमानुसार 500 राशन कार्ड एवं 2000 यूनिट पर एक उचित मूल्य की दुकान खोलने का प्रावधान है, लेकिन आमजन की सुविधा को देखते हुए सरकार ने नियमों में सरलीकरण करते हुए परिपत्र जारी कर जिला कलेक्टर को नई दुकान खोलने के लिए अधिकृत किया है। साथ ही यदि कोई विधायक जनहित में राशन दुकान खोलने की सिफारिश करता है तो सरकार तत्काल स्वीकृति प्रदान करेगी।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






