Inspected the district jail, took information about the facilities from the prisoners.

चित्तौड़गढ़। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार प्राधिकरण सचिव सुनील कुमार गोयल ने मंगलवार को जिला कारागृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रसोईघर, बैरक, शौचालय एवं स्नानागार का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की जांच की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सचिव ने बंदियों से वार्तालाप कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही बंदियों की विधिक सहायता के लिए संचालित बंदी विधिक सहायता क्लिनिक के रजिस्टर की भी जांच की गई। उन्होंने सभी बंदियों को जेल में संचालित विधिक सहायता क्लिनिक की जानकारी देते हुए बताया कि यदि किसी बंदी की ओर से कोई अधिवक्ता पैरवी नहीं कर रहा है या उसे निःशुल्क अधिवक्ता की आवश्यकता है, तो वह विधिक सहायता क्लिनिक के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकता है।
इसके अलावा जिन बंदियों के जमानत आवेदन स्वीकृत हो चुके हैं, उनके परिजनों से संपर्क कर जमानती पेश करवाने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर जेल अधीक्षक नरेन्द्र स्वामी, विधि प्रशिक्षणार्थी सुहानी त्रिपाठी एवं पैरा लीगल वॉलंटियर असरीन सहित अन्य उपस्थित रहे।
यह खबरें भी पढ़ें…








