Demand for allotment of hostel land of Adarsh Lakhara Samaj Seva Sansthan

चित्तौड़गढ़। आदर्श लखारा समाज सेवा संस्थान की त्रैमासिक बैठक गोपाल लाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
मीडिया प्रभारी सत्यनारायण लखारा ने बताया कि मीटिंग में कई समाजजनों की उपस्थिति में समाज उत्थान पर चर्चा की गई, जिसमें लखारी घाटी स्थित लालजी महाराज मंदिर का नये रूप में निर्माण कार्य करवाना, लखारा समाज का शीघ्र ही निःशुल्क नेत्र शिविर, रक्तदान शिविर का आयोजन करवाना, समाज के निर्धन व गरीब परिवारों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध करवाना, समाज का छात्रावास निर्माण, सामाजिक कार्यक्रमों हेतु भूखण्ड की पूर्ति के लिए प्रशासनिक स्तर पर प्रयास करने पर विस्तृत चर्चा की गई। भूमि आवंटन की मांग को लेकर गोपाल लाल के नेतृत्व में जिला कलेक्टर के नाम अतिरिक्त कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के अनुसार जिला स्तर पर लखारा समाज का एक भी सामुदायिक भवन, छात्रावास नहीं होने के कारण समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक आयोजन सहित विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा अध्ययन के लिए जिला स्तर पर छात्रावास की सुविधा नहीं होने से परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
समाज की स्थिति को देखेत हुए लखारा समाज सेवा संस्थान को निःशुल्क या रियायती दर पर भूमि आवंटन कराये जाने की मांग की गई।
इस दौरान मदनलाल, राधेश्याम, कैलाश, दुर्गेश कुमार, सत्यनारायण, बंशीलाल, सुमित, दिलीप, अम्बालाल, सुधीर, धीरज, बाबुलाल, सुरेश, कैलाश, दुर्गेश, दिलीप सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






