Muskan Chobisa of Chittorgarh won silver medal in international kick-boxing

राजस्थान व देश का नाम किया रोशन, वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चयन
चित्तौड़गढ़। 5वीं इंडियन इंटरनेशनल किक-बॉक्सिंग चैंपियनशिप में चित्तौड़गढ़ की होनहार खिलाड़ी मुस्कान चोबिसा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीनियर कैटेगरी के –50 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर जिले, प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है।
राजस्थान राज्य किक-बॉक्सिंग संघ के अनुसार मुस्कान राजस्थान टीम की प्रतिनिधि खिलाड़ी हैं। इससे पूर्व भी उन्होंने जूनियर नेशनल किक-बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम मानी जा रही है।
मुस्कान की इस उपलब्धि पर उनके कोच गौरव कामरिया ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि उनके निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए उनका चयन आगामी सितंबर माह में आयोजित होने वाली वर्ल्ड किक-बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए किया गया है, जो चित्तौड़गढ़ जिले के लिए गर्व की बात है।
मुस्कान चोबिसा की इस सफलता से जिलेभर में खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। उनकी यह उपलब्धि न केवल चित्तौड़गढ़ के लिए गौरवपूर्ण है, बल्कि उभरते युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी है।
यह खबरें भी पढ़ें …
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






