Urban Co-operative Bank’s Silver Jubilee Sankranti Festival concludes

चित्तौड़गढ़। अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की बेगूं शाखा द्वारा आयोजित रजत जयंती सक्रांति महोत्सव वाटिका परिसर में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप-रजिस्ट्रार सहकारिता संजय शर्मा रहे, जबकि अध्यक्षता बैंक अध्यक्ष डॉ. आई.एम. सेठिया ने की।
मुख्य अतिथि संजय शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्राहकों के विश्वास के बल पर ही किसी भी संस्था की प्रगति स्थायी होती है। हजारों ग्राहकों के सहयोग से बैंक का रजत जयंती वर्ष में प्रवेश करना सहकारिता क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।
अध्यक्षीय उद्बोधन में बैंक अध्यक्ष डॉ. सेठिया ने बैंक की स्थापना, विकास यात्रा एवं कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि केंद्र सरकार के सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा अंब्रेला संगठन के गठन से देश के 1535 बैंक एवं 11 हजार से अधिक शाखाएं एक मंच से जुड़ी हैं। इसके परिणामस्वरूप आने वाले वर्षों में यह संगठन देश का पांचवां सबसे बड़ा बैंक बनने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने बताया कि निर्धारित मापदंडों के तहत प्रतिवर्ष नई शाखाएं खोलने की गाइडलाइन जारी की गई है, जिससे अरबन बैंक आधुनिक तकनीक के साथ विस्तार कर मध्यम वर्ग को आर्थिक संबल प्रदान कर सकेगा।
कार्यक्रम में बैंक निदेशक दिनेश शिशोदिया, वृद्धिचंद कोठारी एवं कल्याणी दीक्षित ने बैंक की प्रगति यात्रा और मजबूती के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी दी। प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए बैंक की योजनाओं एवं उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से की गई। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों का उपरणा ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में बैंक निदेशक, कर्मचारी, ग्राहक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






