PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि व VB-G-RAM-G के विरोध में शांतिपूर्ण धरना 30 को - Chittorgarh News

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि व VB-G-RAM-G के विरोध में शांतिपूर्ण धरना 30 को

SHARE:

A floral tribute to Mahatma Gandhi on his death anniversary and a peaceful sit-in protest against VB-G-RAM-G on 30th.

चित्तौड़गढ़, 28 जनवरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार चित्तौड़गढ़ में श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं शांतिपूर्ण धरने का आयोजन किया जाएगा।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण द्वारा पूर्व राज्यमंत्री सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत के नेतृत्व में यह कार्यक्रम कलेक्टर परिसर स्थित सेटेलाइट हॉस्पिटल के सामने गांधी वाटिका उद्यान में बापू की प्रतिमा के समक्ष आयोजित होगा।

कांग्रेस प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया कि कार्यक्रम के तहत महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी तथा मनरेगा के नाम परिवर्तन VB-G RAM G के विरोध में शांतिपूर्ण धरना दिया जाएगा। यह धरना अहिंसा, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा एवं मनरेगा मज़दूरों की सक्रिय सहभागिता पर केंद्रित रहेगा।

धरना कार्यक्रम शुक्रवार, 30 जनवरी 2026 को प्रातः 11:30 बजे आयोजित होगा, जिसमें चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के समस्त पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

यह खबरें भी पढ़ें …

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *