PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK शंकराचार्य के अपमान के पीछे साज़िश? भाजपा की चुप्पी पर जाड़ावत ने उठाए सवाल - Chittorgarh News

शंकराचार्य के अपमान के पीछे साज़िश? भाजपा की चुप्पी पर जाड़ावत ने उठाए सवाल

SHARE:

Is there a conspiracy behind Shankaracharya’s insult? Jadaavat questions BJP’s silence

चित्तौड़गढ़/प्रयागराज। प्रयागराज में मौनी अमावस्या के अवसर पर स्नान को लेकर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद एवं उनके शिष्यों के साथ हुई कथित धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार के मामले को लेकर पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की चुप्पी पर सवाल खड़े किए हैं।

जाड़ावत ने कहा कि जिस राज्य में भाजपा की सरकार है, वहां पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ इस तरह का व्यवहार अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि शंकराचार्य एवं उनके बटुकों के साथ मारपीट की गई, वहीं उन्हें यह तक कहकर नोटिस दिए जा रहे हैं कि वे शंकराचार्य नहीं हैं, जबकि पूर्व में भाजपा सरकार के दौरान स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद लेते रहे हैं।

पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि हिंदुत्व का दावा करने वाली भाजपा इस पूरे मामले पर मौन क्यों है। शंकराचार्य के समर्थन में बड़ी संख्या में उनके अनुयायी प्रयागराज पहुंच रहे हैं और घटना का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य की प्रमुख मांगों में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और भारत में हो रहे गोमांस व्यापार को रोकना शामिल है, लेकिन इस मुद्दे पर चित्तौड़गढ़ सहित अन्य स्थानों पर हिंदू सम्मेलन निकालने वाले संगठन भी चुप्पी साधे हुए हैं।

जाड़ावत ने सवाल उठाया कि क्या हिंदू धर्म केवल चुनाव के समय ही याद आता है। उन्होंने बताया कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद इस घटना को लेकर धरने पर बैठे हैं और सार्वजनिक रूप से माफी की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को इस घटना के लिए माफी मांगनी चाहिए थी और शंकराचार्य को सम्मानपूर्वक स्नान कराने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए थी।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *