PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK 25 जनवरी को चित्तौड़गढ़ के सभी बाजार रहेंगे बंद, व्यापार महासंघ ने जारी किया अंतिम रविवार बंद का कैलेंडर - Chittorgarh News

25 जनवरी को चित्तौड़गढ़ के सभी बाजार रहेंगे बंद, व्यापार महासंघ ने जारी किया अंतिम रविवार बंद का कैलेंडर

SHARE:

All markets in Chittorgarh will remain closed on January 25, the Trade Federation has released the calendar for the last Sunday closure.

चित्तौडगढ़ । व्यापार महासंघ संस्थान के अध्यक्ष सुनील जागेटिया ने बताया कि हर माह की तरह इस माह भी अंतिम रविवार 25 जनवरी 2026 को चित्तौड़गढ़ के सभी प्रतिष्ठान एवं बाजार पूर्णतः बंद रहेंगे।

महासचिव राजकुमार बज ने बताया कि बाजार बंद की सूचना व्यापारियों व ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए ऑटो के माध्यम से प्रचार किया जा रहा है तथा सभी व्यापारिक संगठनों से समन्वय कर उन्हें भी अवगत कराया गया है।

महासंघ सचिव प्रतीक बोहरा ने जानकारी दी कि वर्ष 2026 में आने वाले सभी अंतिम रविवार पूर्णतः बंद रहेंगे, जिसका कैलेंडर महासंघ द्वारा जारी कर दिया गया है।

कोषाध्यक्ष सुनील कोठारी ने सभी ब्रांड शोरूम के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं संस्था के संरक्षक सुरेश जैन, ओमप्रकाश लड्ढा, विनोद मलखानि एवं संयोजक राजेश विरानी ने कार्यकारिणी सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्र में सभी व्यापारियों को अंतिम रविवार बंद के लिए सूचित करने के निर्देश दिए।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *