घोड़ीदाना पर जुआ खेलते 12 आरोपी गिरफ्तार 31,300 रुपये नकद, जुआ उपकरण और छह मोटरसाइकिलें जब्त

SHARE:

Twelve people were arrested for gambling at Ghoridana. ₹31,300 in cash, gambling equipment, and six motorcycles were seized.

चित्तौड़गढ़, 23 जनवरी। कनेरा थाना पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए घोड़ीदाना पर रुपये का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 12 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से जुआ खेलने के उपकरण, 31,300 रुपये नकद तथा छह मोटरसाइकिलें जब्त की हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों की धरपकड़ के तहत यह कार्रवाई की गई। एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल के सुपरविजन में थाना कनेरा के थानाधिकारी महेन्द्र सिंह (उप निरीक्षक) के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम मैलाना सरहद क्षेत्र में बीड़ में एक पेड़ के नीचे दबिश दी।

पुलिस टीम ने मौके पर घोड़ीदाना पर रुपये का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 12 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से जुआ खेलने के उपकरण, 31,300 रुपये नकद तथा छह मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Comment

और पढ़ें