In the case of the death of a young man, the body was cremated after agreeing to the conditions.

चित्तौड़गढ़। जिले के भदेसर थाना क्षेत्र में कन्नौज गांव में युवक की मौत के बाद उपजा विवाद दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा, जहां ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर पड़ाव डाल दिया।
जानकारी के अनुसार पांच दिन पूर्व नई आबादी मंगरी क्षेत्र में दुर्गेश रैगर के परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। इसी दौरान पड़ौसी शकील की मां उनको समझाने लगी। इसी दौरान आपसी मारपीट और धक्कामुक्की में उक्त महिला को भी मामूली चोट लग गई। जिसके बाद शकील ने कुछ युवकों के साथ मौके पर पहुच दुर्गेश के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान गुरुवार दोपहर उसकी मौत हो गई, जिससे गांव में माहौल तनावपूर्ण होने लगा। रैगर समाज के कई लोग सहित ग्रामीणों ने पुराने पटवार भवन के पास जमा होकर विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
हालात को देखते हुए मौके पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस जाप्ता तैनात करने के साथ ही अधिकारियों ने परिजनों को समझाईश के प्रयास किये, लेकिन बात नहीं बनी। शुक्रवार सवेरे ग्रामीणों ने गांव में जुलूस निकालकर फिर से पड़ाव डाल दिया।
मौके पर अहतियात के तौर पर पुलिस जाप्ता तैनात किया गया। लोगों को समझाइश का दौर फिर से शुरू हुआ। अति पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, उपखण्ड अधिकारी रजनी मीणा, तहसीलदार शिव सिंह, उपाधीक्षक विनोद, शिव प्रकाश टेलर, थाना प्रभारी विनोद मेनारिया, धर्मराज मीणा सहित अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
समझौता वार्ता के दौरान विहिप पदाधिकरी मुकेश नाहटा, अनिल चतुर्वेदी, धर्मेश भारती, आशाराम गाडरी सहित ग्रामीण, समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे। अति पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, उपखण्ड अधिकारी रजनी मीणा सहित अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा समझाईश के साथ उचित मांगो पर सहमति बनने के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द करने के साथ ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...







