PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK श्री अन्न–मक्का में किसानों को बड़ा घाटा, MSP और मंडी भाव में भारी अंतर- चौधरी - Chittorgarh News

श्री अन्न–मक्का में किसानों को बड़ा घाटा, MSP और मंडी भाव में भारी अंतर- चौधरी

SHARE:

चित्तौड़गढ़। किसान नेता राहुल चौधरी चिकसी ने श्री अन्न–मक्का उत्पादक किसानों की बिगड़ती स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि किसानों ने सरकार की अपील पर बड़े पैमाने पर मक्का बुवाई की, लेकिन फसल आते ही उन्हें गहरा आर्थिक झटका लगा है।
सरकार ने मक्का का MSP 2400 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है, जबकि जिले की मंडियों में भाव 1300–1500 रुपये ही मिल रहा है। चौधरी ने सवाल किया कि “मेहनत और जोखिम उठाने वाले किसान को उसकी फसल का सही दाम क्यों नहीं मिल पा रहा?”
उन्होंने बताया कि किसान YHI हाइब्रिड बीज 25,000–30,000 रुपये प्रति क्विंटल में खरीदता है, लेकिन तैयार मक्का मात्र 1300–1500 रुपये में बेचने को मजबूर है। यह मूल्य अंतर किसानों के लिए गंभीर नुकसान का कारण बना है।
चौधरी ने कहा कि मौसम, कीट दबाव और बढ़ती लागत के बावजूद किसान फसल तैयार करता है, लेकिन सरकारी खरीद केंद्रों के नहीं खुलने और मंडियों में मनमाने भाव के चलते उसकी मेहनत घाटे में बदल जाती है।
उन्होंने मांग की कि श्री अन्न अभियान तभी सफल होगा जब MSP पर समय पर खरीदी सुनिश्चित हो, बीज दरों पर नियंत्रण हो और मंडी व्यवस्था पारदर्शी व किसान-हितैषी बने।
यह खबरें भी पढ़ें…
chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *