चित्तौड़गढ़। प्रताप नगर स्थित एक निजी अस्पताल में गुरुवार को प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत हो जाने पर परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। परिजनों ने आर्थिक सहायता के साथ ही प्रसव करवाने वाले चिकित्सक की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश कर स्थिति को नियंत्रित किया। शिशु को सुरक्षित निकाल लिया गया है तथा एनआईसीयू में उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार गणेशपुर निवासी नंदू बाई (30) पत्नी भरत पूरी को गुरुवार दोपहर प्रसव के लिए राजस्थान हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां प्रसव के दौरान उसकी हालत बिगड़ने से मौत हो गई।
अस्पताल के चिकित्सक डॉ. कामिल ने बताया कि महिला की पूर्व गर्भावस्था के दौरान भी स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएं रही थीं तथा उसे उदयपुर रेफर किया गया था। यह दूसरी डिलीवरी थी, जिसमें जोखिम की आशंका परिजनों को पहले ही अवगत करवाई गई थी। चिकित्सक के अनुसार महिला का बीपी अत्यधिक बढ़ा हुआ था और दृष्टि भी कम दिखाई देने लगी थी, इसलिए ऑपरेशन की सलाह दी गई थी, किंतु परिजन नॉर्मल डिलीवरी पर अड़े रहे। दोपहर 1 बजे उपचार शुरू किया गया और शाम करीब 6 बजे नॉर्मल डिलीवरी हो गई। इसके बाद बीपी अधिक बढ़ जाने से महिला की मौत हो गई।
घटना के पश्चात मृतका के परिजन अस्पताल के बाहर एकत्रित हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर शहर उपाधीक्षक विनय चौधरी तथा थाना प्रभारी निरंजन प्रताप सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और परिजनों से वार्ता कर शांति बहाल की।
उधर, मामले की जानकारी पर सीएमएचओ कार्यालय से एक जांच दल अस्पताल पहुंचा तथा प्रकरण की जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। मृतका का पोस्टमार्टम जिला चिकित्सालय में कराया जाएगा।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...







