PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK गृह कलेश से तंग आकर युवक ने की आत्म-हत्या - Chittorgarh News

गृह कलेश से तंग आकर युवक ने की आत्म-हत्या

SHARE:

चित्तौडगढ़। भदेसर थाना क्षेत्र के पीपली गुढ़ा में बुधवार को एक युवक की विषाक्त सेवन से मौत हो गई, इस संबंध में मृतक के पिता ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए प्रकरण दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार कमलेन्द्र पिता शम्भूसिंह निवासी उम्मेदपुरा थाना भीण्डर जिला उदयपुर का विवाह करीब 6 माह पूर्व पीपलीगुढ़ा निवासी दीपिका के साथ हुआ था। इसके साथ ही कमलेन्द्र की बहन का विवाह दीपिका के भाई के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही कमलेन्द्र अपने ससुराल में निवास कर रहा था। बुधवार को उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिस पर उसकी पत्नी दीपिका और साले सुरेन्द्र सिंह उसे लेकर भदेसर चिकित्सालय पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने उसे चित्तौडग़ढ़ रेफर कर दिया, जहां श्री सांवलियाजी राजकीय चिकित्सालय में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के पिता शम्भुसिंह ने हत्या की आशंका जताते हुए प्रकरण दर्ज कराया। जिस पर भेदसर थाने के सहायक उप निरीक्षक निहाल सिंह चिकित्सालय पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपूर्द कर दिया। मृतक के पिता शम्भूसिंह ने बताया कि कमलेन्द्र मंगलवार को अपने गांव आया था, उस समय वह पूरी तरह सामान्य था, लेकिन ससुराल पहुंचने के बाद उसकी तबीयत बिगडऩे की सूचना मिली। पुलिस ने मृतक के पिता की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर सभी बिन्दुओं पर जांच शुरु कर दी है।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *