चित्तौड़गढ़। दीपावली के उजाले भरे पर्व पर सामर्थ्य फाउण्डेशन परिवार ने ऋषी मंगरी गोशाला पहुंचकर गौपालकों का पारंपरिक रूप से स्वागत व सम्मान किया। संस्था के सदस्यों ने गोपालकों को तिलक लगाकर, उपरना ओढ़ाकर अभिनंदन किया, साथ ही दैनिक आवश्यकताओं के लिए राशन, पटाखे, दीपक और मिठाईयां भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

यह आयोजन गौ सेवा में समर्पित गोपालकों के प्रति आभार व्यक्त करने का प्रतीक बना। सामर्थ्य फाउण्डेशन का यह प्रयास समाज में गौ माता की सेवा के प्रति जनजागरण का माध्यम भी है। संस्था वर्षभर गौ माता की देखभाल, संरक्षण और सेवा के कार्यों में सक्रिय रहती है और दीपावली जैसे पावन अवसर पर गोपालकों का सम्मान कर समाज में उनके योगदान को रेखांकित करती है।
कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए संस्था के सचिव रवि विराणी ने कहा कि— “सामर्थ्य फाउण्डेशन द्वारा गोपालकों का यह सम्मान, गायों के पालन-पोषण में उनके अथक प्रयासों की सराहना है। जब समाज गोपालकों को सम्मान देता है, तो उनके भीतर और भी अधिक समर्पण की भावना जागृत होती है। गौ सेवा ही राष्ट्र सेवा का प्रतीक है।”
विराणी ने बताया कि संस्थान न केवल गोशालाओं में सहयोग करता है, बल्कि जनजागरण अभियानों के माध्यम से लोगों को गौ संरक्षण के प्रति प्रेरित भी करता है। इस अवसर पर गोशाला परिसर में दीप जलाकर दीपावली का पर्व उल्लासपूर्वक मनाया गया।
संस्था सदस्य उदयलाल धाकड़ ने बताया कि सामर्थ्य फाउण्डेशन एक गैर-लाभकारी संगठन है जो पर्यावरण संरक्षण, पशु कल्याण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में कार्यरत है।
कार्यक्रम में अध्यक्ष जसमीत सिंह, पंकज शर्मा, विमल, सोहनलाल शर्मा, पवन गर्ग, चंदा विराणी, साक्षी विराणी, रतनलाल गुर्जर, नगजीराम गुर्जर, गंगा देवी गुर्जर, प्यारचंद कालबेलिया, केसर देवी कालबेलिया, प्रेमी देवी कालबेलिया, धन्नी देवी कालबेलिया सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
यह खबरें भी पढ़ें…








