PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK रिमोट का बटन दबाते ही धू धू कर जला अहंकारी रावण का पुतला - Chittorgarh News

रिमोट का बटन दबाते ही धू धू कर जला अहंकारी रावण का पुतला

SHARE:

  • चित्तौड़गढ़ में 72 फीट रावण का दहन, हजारों बने गवाह,
  • विजयदशमी पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब,
  • फीकी रही आतिशबाजी, लाखों खर्च के बाद भी लोगों को निराशा,
  • रिमोट दबाने पर देर से सुलगे पुतले, दर्शकों ने समझा तकनीकी खामी,
  • रामलीला मंचन ने बांधा समां, जय श्रीराम के नारों से गूंजा स्टेडियम।

चित्तौड़गढ़ 02 अक्टूबर। विजयदशमी के पावन अवसर पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में परंपरागत रावण दहन का आयोजन हुआ।
72 फीट ऊँचे अहंकारी रावण और 51-51 फीट ऊँचे कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतलों का दहन हजारों की भीड़ की मौजूदगी में किया गया।

कार्यक्रम में संत रमता रामजी महाराज, संत दिग्विजय रामजी महाराज और विनोद यति महाराज के साथ सांसद सीपी जोशी, पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी और नगर परिषद प्रशासक विनोद कुमार मल्होत्रा मौजूद रहे।
सांसद सीपी जोशी ने संतों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और इसके बाद संतों व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में पुतलों का दहन किया गया। निंबाहेड़ा से आए जय शिव रामायण मंडल के कलाकारों ने मंच पर रामलीला का शानदार मंचन प्रस्तुत किया।

– आतिशबाजी लोगों को लुभा नहीं पाई, लाखों रुपए बर्बाद होते हुए दिखे

नगर परिषद की ओर से हर साल लाखों रुपए की आतिशबाजी करवाई जाती है, लेकिन इस बार आतिशबाजी बेहद फीकी रही।
दर्शकों को ऐसा लगा मानो आसमानी बमों की जगह केवल फुलझड़ियां आसमान में छूट रही हों।

लोगों ने कहा कि लाखों रुपए खर्च होने के बावजूद इस बार आतिशबाजी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी और कार्यक्रम के अंत में निराशा हाथ लगी।

– रिमोट दबाने पर देर से सुलगे पुतले, दर्शक चौंके

रावण दहन के दौरान जब संतों ने रिमोट का बटन दबाया तो कुछ देर तक रावण नहीं जला।
दर्शकों को क्षणभर ऐसा लगा जैसे कोई तकनीकी खामी रह गई हो।

असल में पुतलों की खास वायरिंग की गई थी।
रावण के पुतले में सबसे पहले उसके मुंह में बीड़ी जलनी थी, फिर धुंआ निकलना था, उसके बाद सिर से चक्कर घूमने थे और अंत में हाथों में आग पकड़नी थी।
इसी तरह कुंभकर्ण और मेघनाद में भी अलग-अलग लेयर से आग लगनी थी। यही वजह रही कि पुतलों को पूरी तरह सुलगने में कुछ मिनट लग गए।
हालांकि इसके बाद रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के तीनों पुतले धू-धू कर जल उठे और भीड़ “जय श्री राम” के नारों से गूंज उठी।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *