PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK नवरात्रि डांडिया महोत्सव “जयकारा-2025” तैयारियों के अंतिम चरण में - Chittorgarh News

नवरात्रि डांडिया महोत्सव “जयकारा-2025” तैयारियों के अंतिम चरण में

SHARE:

बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता से होगा आगाज़

चित्तौड़गढ़, 21 सितम्बर। महाराणा प्रताप सेतु मार्ग स्थित श्रीनाथ गार्डन में मेवाड़ महोत्सव समिति द्वारा आयोजित नवरात्रि डांडिया महोत्सव “जयकारा-2025” की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। अंतिम तैयारी बैठक समिति संरक्षक श्रवण सिंह राव, अध्यक्ष अनन्त समदानी की अध्यक्षता तथा भामाशाह सारिका-रामगोपाल जायसवाल, ब्रजेश चोखड़ा, युवा उद्योगपति अभिषेक व्यास सहित कई गणमान्यजनों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।

कार्यक्रम संयोजक गोपाल भूतड़ा एवं आयोजन सचिव अनुराग द्विवेदी ने बताया कि सोमवार सायं 5 बजे माता जी की घट स्थापना ग्यारह जोड़ों द्वारा पंडित अनिल शर्मा के निर्देशन में विधि-विधान से की जाएगी। ठीक 8 बजे माता जी की आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।

पहले दिन बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें 3 से 10 वर्ष तक के बच्चे विभिन्न रूप धरकर मंच पर प्रस्तुति देंगे। अपनी प्रस्तुति का परिचय बच्चे स्वयं देंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा।

सचिव आशा पोखरना एवं उपाध्यक्ष अभिषेक श्रीमाल ने बताया कि श्रीनाथ गार्डन के डेढ़ लाख वर्ग फीट क्षेत्रफल में विशाल पांडाल, गरबा प्रांगण, अतिथि मंच, भव्य मंदिर, फूड जोन, साउंड सिस्टम, रंग-बिरंगी रोशनियाँ और सजावट की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।

अंतिम तैयारी बैठक में मंदिर व्यवस्था, स्टेज, जल, आतिशबाजी, बेज़ आवंटन आदि की जिम्मेदारियाँ विभिन्न कार्यकर्ताओं को सौंपी गईं।

7 दिवसीय गरबा कार्यशाला का भी रविवार को समापन हुआ, जिसमें करीब 1000 युवतियों व महिलाओं ने गुजराती गरबा सीखने का प्रशिक्षण लिया।

नवरात्रि के दसों दिन भक्तों के लिए सेगारी प्रसाद की विशेष व्यवस्था रहेगी, जिसमें कांंगनी आटे का हलवा, साबुदाना खिचड़ी-खीर, सामा खिचड़ी-खीर, सेगारी आलू बड़े, आगरा पेठा, मावा चक्की और फलफ्रूट आदि उपलब्ध रहेंगे। इस व्यवस्था की जिम्मेदारी हिमांशु बनवार एवं आयुष महेश्वरी को सौंपी गई है।

कार्यक्रम को दिलखुश सुखवाल होस्ट करेंगे। अंतिम तैयारी बैठक में समिति पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में महिलाएँ और युवा उपस्थित रहे। सभी ने “जयकारा-2025” को जिले का भव्य और ऐतिहासिक आयोजन बनाने का संकल्प लिया।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *