PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK रद्दी के कागजों की आड़ में डोडा चूरा की तस्करी, कंटेनर से 2 टन से अधिक डोडा चूरा बरामद - Chittorgarh News

रद्दी के कागजों की आड़ में डोडा चूरा की तस्करी, कंटेनर से 2 टन से अधिक डोडा चूरा बरामद

SHARE:

चित्तौड़गढ़-कोटा हाईवे पर बड़ी कार्रवाई : ट्रक से 2051 किलो डोडा चूरा बरामद

चित्तौड़गढ़, 12 सितम्बर। मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन), चित्तौड़गढ़ सेल ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। अधिकारियों ने 11 सितम्बर को चित्तौड़गढ़–कोटा राजमार्ग पर स्थित अरोली टोल प्लाज़ा पर एक ट्रक को रोककर तलाशी ली, जिसमें से कुल 2051 किलो 370 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया गया।

 

सीबीएन अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक कंटेनर में भारी मात्रा में डोडा चूरा लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर विशेष टीम गठित कर संदिग्ध मार्ग पर निगरानी रखी गई। वाहन की पहचान करने के बाद उसे अरोली टोल प्लाज़ा पर रोका गया।

 

तलाशी के दौरान ट्रक में लदे रद्दी कागजों के बैगों के नीचे छिपाकर रखा गया डोडा चूरा मिला। कार्रवाई के बाद ट्रक और अवैध माल जब्त कर लिया गया तथा एक आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

 

यह पूरी कार्रवाई उप-नारकोटिक्स आयुक्त, कोटा श्री नरेश बुंदेल के मार्गदर्शन में की गई। अधिकारियों के अनुसार, मादक पदार्थ की इतनी बड़ी खेप की बरामदगी से नशे के अवैध कारोबार को तगड़ा झटका लगा है।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *