मेवाड़ का डांडिया महोत्सव 22 सितम्बर से भरत बाग में

SHARE:

मेवाड़ का डांडिया महोत्सव 22 सितम्बर से भरत बाग में

 

चित्तौड़गढ़। नवरात्रि के अवसर पर मेवाड़ महोत्सव संस्थान की ओर से 22 सितम्बर से भरत बाग में नौ दिवसीय मेवाड़ स्तरीय भव्य नवरात्रि डांडिया महोत्सव आयोजित किया जाएगा।

 

संस्थान के संयोजक शैलेन्द्र सिंह चुंडावत ने बताया कि आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। संस्थान के संरक्षक दिलीप नन्दावत, सीए अर्जुन मूंदड़ा, भरत डंग, अध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप काबरा सहित समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने महोत्सव को यादगार बनाने के लिए विशेष योगदान दिया है।

 

अध्यक्ष प्रदीप काबरा ने कहा कि इस वर्ष भी इंदौर के कारीगर द्वारा निर्मित माता की भव्य प्रतिमा को बंगाल के कारीगरों द्वारा तैयार किए गए विशाल मंदिर में शुभ मुहूर्त पर विधि-विधान से स्थापित किया जाएगा।

 

मोनू सलूजा ने बताया कि भरत बाग में होने वाले इस महोत्सव में प्रतिदिन डांडिया की खनक के साथ विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

 

नवरात्रि के इस भव्य आयोजन में शहरवासियों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालुओं व युवाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी रहेगी।

यह खबरें भी पढ़ें

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें