नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए भ्रष्टाचार पर अंकुश जरूरी – पूर्व पार्षदों की मांग

चित्तौड़गढ़। नगर परिषद चित्तौड़गढ़ में पिछले पाँच वर्षों में व्यापक भ्रष्टाचार व अनियमितताओं के आरोपों को लेकर भाजपा के पूर्व पार्षदों ने सोमवार को प्रशासक महोदय मल्होत्रा से मुलाकात की। इस दौरान पूर्व पार्षद छोटू सिंह शेखावत, रामचन्द्र गुर्जर, हरिश गुरनानी, चेतन खत्री व महेन्द्रसिंह राणावत ने परिषद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए।
पूर्व पार्षदों ने बताया कि नगर परिषद पर करीब 25 करोड़ रुपये का कर्ज बढ़ चुका है, जिसका मुख्य कारण भ्रष्टाचार और लापरवाही है। घर-घर कचरा संग्रहण के लिए 42 गाड़ियां स्वीकृत की गईं, लेकिन ठेकेदार द्वारा मात्र 20 गाड़ियां ही लगाई जा रही हैं। इसके बावजूद प्रति गाड़ी लगभग 40,000 रुपये का मासिक भुगतान नियमित रूप से किया जा रहा है।
इसी प्रकार उद्यान रखरखाव मद में प्रतिमाह 12 से 13 लाख रुपये का भुगतान किया जा रहा है, जबकि पार्कों की घास कटाई, सफाई और पौधों की देखभाल तक नहीं की जा रही। वर्ष 2024-25 में तो ठेकेदार ने कोई कार्य नहीं किया, न एमबी डायरी भरी गई और न ही बिल बनाए गए। इसके बावजूद हाल ही में अचानक एक करोड़ रुपये का बिल तैयार कर देने का आरोप लगाया गया है, जिसे पूर्व पार्षदों ने “कमीशनखोरी” की सेटिंग का परिणाम बताया।
प्रशासक मल्होत्रा को सौंपे ज्ञापन में पार्षदों ने मांग की कि कचरा संग्रहण में 42 गाड़ियों की वास्तविक सूची, उनके ड्राइवर व हेल्पर की जानकारी सहित सार्वजनिक रूप से नगर परिषद कार्यालय के बाहर चस्पा की जाए। साथ ही, उद्यान रखरखाव और कचरा संग्रहण कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार व जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
पूर्व पार्षद छोटू सिंह शेखावत ने कहा कि जब तक नगर परिषद से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होगा, तब तक शहर को स्वच्छ और सुंदर नहीं बनाया जा सकता। उन्होंने भ्रष्ट कर्मचारियों और अधिकारियों को निलंबित करने की मांग भी उठाई।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






