जलझूलनी एकादशी पर राम रेवाड़ियों की निकली शोभायात्रा

चित्तौडगढ़। जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर बुधवार को जिला मुख्यालय के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग दो दर्जन मंदिरों से राम रेवाड़ियों की शोभायात्रा निकाली गई। बैंड की मधुर धुनों, भजनानंदी स्वर लहरियों एंव जयकारों के साथ अलग-अलग मंदिरों से बेवाण निर्धारित समय पर रवाना हुए। मार्ग में अबीर गुलाल खेलते जयकारा लगाते भक्तगण, गंभीरी नदी के पश्चिमी तट पहुंचे, जहां बेवाण में बिराजित भगवान के बाल विगृह को जल में झुलाने के बाद आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।
इस दौरान गंभीरी नदी का तट का दृश्य देखने योग्य था, जहां हजारों श्रृद्धालु बेवाण में बिराजित देव प्रतिमाओं के दर्शन के लिये उमड़ पड़े। नदी तट पर जिला एंव पुलिस प्रशासन के साथ ही नगर परिषद द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गये थे। नदी तट पर पूजा अर्चना के बाद सभी बेवाण अपने-अपने मंदिरो के लिये रवाना हुए। रामरेवाड़ियों के जुलूस के दौरान विभिन्न समाज, व्यापार, सामाजिक संगठनों द्वारा बड़े बड़े काउंटर लगाकर अल्पाहार, मिल्क रोज, फल, प्रसाद वितरण और पुष्पवर्षा की गई।
यह खबरें भी पढ़ें…
“भक्ति का समंदर उमड़ा श्री सांवलिया जी में… लेकिन करोड़ों की तैयारियों पर उठे पारदर्शिता के सवाल”
“भव्य आतिशबाज़ी और करोड़ों का खर्च…
लेकिन भक्तों के लिए स्वच्छता, सड़क और प्रसाद तक नदारद!
वाह रे सांवरा… 🙏🔴 भव्य आतिशबाज़ी पर करोड़ों खर्च, भक्तों को निःशुल्क भोजन तक नहीं!
🔴 श्री सांवरिया सेठ के नाम पर मलाई खा रहे भ्रष्टाचारी!
🔴 सफाई नहीं, सड़कें टूटी, व्यवस्थाओं का बुरा हाल!
🔴 श्रद्धालुओं को सुविधाएं नदारद, लेकिन खर्च करोड़ों का दिखावा!
श्री सांवरियाजी एकादशी मेला में भव्य आतिशबाजी में किए करोड़ों खर्च लेकिन श्रद्धालुओं को निःशुल्क प्रसाद और भोजन नहीं, सड़के नहीं, प्रशासन और मंडल भ्रष्टाचार का बोलबाला वाह रे सांवरा
#सांवरा_सेठ #सांवलियाजी #जलझूलनी_एकादशी #चित्तौड़गढ़ #भ्रष्टाचार #BreakingNews #मेला2025 #भक्त_परेशान #NewsUpdate #वाह_रे_सांवरा #भक्ति_विरुद्ध_भ्रष्टाचार #सांवरा_मेला
“भव्य आतिशबाज़ी पर करोड़ों खर्च… लेकिन भक्तों के लिए प्रसाद और सफाई नहीं। क्या ये सही है?”
✅ बिल्कुल गलत
❌ सही है , पारदर्शिता होनी चाहिए
https://www.instagram.com/reel/DOIarRFE2Ih/?igsh=MXBwNTRxOG84MHJiYw==
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






