मोटरसाईकिल पर 11 किलो डोडाचूरा ले जाते दो तस्कर गिरफ्तार

SHARE:

चित्तौड़गढ़। (इलियास मोहम्मई) जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसते हुए बिजयपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 11 किलो 460 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के विरुद्ध जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह एवं डीएसपी ग्रामीण शिवप्रकाश टेलर के निर्देशन में थानाधिकारी प्रभुसिंह चुण्डावत के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता एएसआई जयसिंह, कांस्टेबल रणजीत सिंह, जोगेन्द्र, रामस्वरूप व भागीरथ द्वारा बिजयपुर थाना क्षेत्र में सेमलिया से माणकपुरा जाने वाले मार्ग पर नाकाबंदी की जा रही थी।

नाकाबंदी के दौरान एमपी की ओर से आ रही एक मोटरसाईकिल पर सवार दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे। शक के आधार पर पुलिस ने उनका पीछा कर दबोचा। तलाशी लेने पर एक कैरी बैग में 11 किलो 460 ग्राम डोडाचूरा बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मध्यप्रदेश के नीमच जिले के जावद थाना क्षेत्र अंतर्गत खेरखेड़ा निवासी 23 वर्षीय बाबूलाल पुत्र रोडूमल बंजारा एवं चित्तौड़गढ़ जिले के पारसोली थाना क्षेत्र के महेसरा निवासी 25 वर्षीय कैलाश पुत्र शंकरलाल हजूरी के रूप में हुई है।

पुलिस ने डोडाचूरा एवं मोटरसाइकिल को जब्त करते हुए दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक ने जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दे रखे हैं, जिसके तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है।

यह खबरें भी पढ़ें…

विधायक ने किया आईसीयू का निरीक्षण खामियां मिलने पर पीएमओ को लगाई लताड़

धार्मिक स्थल, स्कूल और जिला पुस्तकालय के पास शराब ठेका खोलने पर जताई आपत्ति

31 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद

बाघों की सुरक्षा को नया बल: रामगढ़ विषधारी टाइगर रिज़र्व में शिकार-रोधी कैम्प्स और निगरानी वाहनों का शुभारंभ

नगरी गांव के पास बेडच नदी में बहे दो युवकों के शव SDRF टीम ने किया बरामद

कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का मेवाड़ यूनिवर्सिटी में औचक निरीक्षण शैक्षणिक व प्रशासनिक गतिविधियों की ली जानकारी

हज़रत दीवाना शाह र.अ. के 84वें तीन रोज़ा उर्स की तैयारियाँ ज़ोरों पर, व्यवस्थाओं हेतु कमेटियाँ गठित

 

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Comment

और पढ़ें