84वें उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन सतर्क, दरगाह परिसर का किया निरीक्षण

SHARE:

कपासन। प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. के 84वें तीन दिवसीय उर्स (1 से 3 अगस्त) को लेकर बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने दरगाह परिसर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस मौके पर डीवाईएसपी हरजी लाल यादव, तहसीलदार नासीर बेग मिर्जा, सीआई रतन सिंह, एएसआई शंकर लाल, हेड कांस्टेबल महेन्द्र, बीट कांस्टेबल जीतू गुर्जर तथा नगरपालिका उपाध्यक्ष सैयद एजाज अली सहित अधिकारियों ने मेला ग्राउंड, आस्ताना-ए-आलिया, अहमद कबीर मंजिल, औलिया मस्जिद, महबूब पार्क आदि स्थलों का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने दरगाह वक्फ कमेटी पदाधिकारियों को सुरक्षा, साफ-सफाई, यातायात व भीड़ नियंत्रण के जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य निरीक्षक रेखा देवी, जमादार विजय कुमार कोदली, दरगाह वक्फ कमेटी के नायब सदर मोहम्मद यासीन खां अशरफी, खजांची अब्दुल वाहिद अंसारी, सदस्य अशफाक हुसैन तुर्किया, सैयद अख्तर अली बुखारी, हाजी अब्दुर्रहमान मंसूरी, हाजी जैनुद्दीन, मंसूर अहमद ओठवाल, हाजी शरीफ मेवाती, हाजी शब्बीर पंुवार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

01 अगस्त से 03 अगस्त तक चलने वाले इस उर्स में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के पहुंचने की संभावना है, जिसके चलते सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें