PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK प्रमुख बॉडीबिल्डर एवं वॉरियर जिम संचालक ने की आत्महत्या, शहर में शोक की लहर - Chittorgarh News

प्रमुख बॉडीबिल्डर एवं वॉरियर जिम संचालक ने की आत्महत्या, शहर में शोक की लहर

SHARE:

चित्तौड़गढ़, 3 जुलाई। शहर के फिटनेस जगत से एक बेहद दुखद समाचार सामने आया है। चित्तौड़गढ़ के प्रसिद्ध बॉडीबिल्डर एवं वॉरियर जिम के संचालक जयकिशन लोट उर्फ जैकी ने गुरुवार तड़के अपने ही जिम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस हृदयविदारक घटना के बाद परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना गुरुवार सुबह मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय के मुर्दाघर में रखवाया। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन परिजनों व स्थानीय लोगों के अनुसार पूरे मामले को संदिग्ध माना जा रहा है। ऐसे में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पूर्व ‘ मिस्टर राजस्थान ‘ रह चुके थे जयकिशन

जयकिशन लोड न केवल एक सफल जिम संचालक थे, बल्कि वह पूर्व में ‘ मिस्टर राजस्थान’ और मिस्टर चित्तौड़गढ़  जैसी प्रतिष्ठित बॉडीबिल्डिंग खिताब भी जीत चुके थे। फिटनेस की दुनिया में उनका नाम काफी सम्मान के साथ लिया जाता रहा है। उनका जिम ‘वॉरियर जिम’ युवाओं के बीच लोकप्रिय था और वे फिटनेस को लेकर बेहद जागरूक रहते थे।

स्थानीय लोगों और फिटनेस वर्ग में शोक

इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र और फिटनेस जगत में शोक की लहर दौड़ गई। जिम में आने वाले कई युवक, उनके मित्र और प्रशिक्षु इस खबर से स्तब्ध हैं। जयकिशन एक प्रेरणा के रूप में जाने जाते थे, जिन्होंने युवाओं को फिटनेस के प्रति प्रोत्साहित किया।

पुलिस जुटी जांच में, मोबाइल व CCTV फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जयकिशन की आत्महत्या के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है। मोबाइल फोन डाटा, जिम परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज तथा उनके व्यक्तिगत संपर्कों की भी समीक्षा की जा रही है ताकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा हो सके।

समाज को झकझोर देने वाली घटना

एक युवा, ऊर्जावान और फिटनेस आइकन का इस प्रकार अचानक दुनिया छोड़ देना समाज के लिए एक बड़ा झटका है। यह घटना मानसिक स्वास्थ्य और अवसाद जैसे विषयों पर भी कई सवाल खड़े करती है।

यह खबरें भी पढ़ें…

*इंद्रदेव का रौद्र रूप, झरने बहे, तालाब लबालब, पुलिया बनी दरिया, प्रशासन की खुली पोल – Chittorgarh News*

चित्तौड़गढ़: सोयाबीन और सब्जी के कैरेट में छिपाकर ला रहे थे नशा, बेगूं पुलिस ने दो ट्रकों से 37 क्विंटल से अधिक डोडा चूरा पकड़ा

इंद्रदेव का रौद्र रूप, झरने बहे, तालाब लबालब, पुलिया बनी दरिया, प्रशासन की खुली पोल

लगातार बारिश से चित्तौड़गढ़ चेरापूंजी में तब्दील, सड़कों पर दरिया जैसे हालात, और बरसेंगे बादल

चित्तौड़गढ़ के बस्सी क्षेत्र को बड़ी सौगात — अटल प्रगति पथ निर्माण के लिए 4.5 करोड़ की स्वीकृति

तेलंगाना फार्मा फैक्ट्री ब्लास्ट: मृतकों की संख्या 34 पहुंची, मलबे से अब तक 31 शव निकाले गए

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *