श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल के नवगठित बोर्ड ने संभाला कार्यभार, भगवान के समक्ष ली शपथ

चित्तौड़गढ़। राजस्थान के प्रसिद्ध कृष्ण धाम श्री सांवलियाजी मंदिर में गुरुवार को एक नया अध्याय शुरू हुआ जब मंदिर मंडल के नवगठित बोर्ड ने विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। मंदिर परिसर में भगवान सांवलिया सेठ के सामने ही अध्यक्ष हजारीदास उर्फ जानकीदास वैष्णव सहित सभी सदस्यों ने पदभार संभाला और भंडार गणना की जानकारी भी प्राप्त की।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) प्रभा गौतम द्वारा अध्यक्ष व सभी सदस्यों को कार्यभार सौंपा गया। सदस्यों में विधायक अर्जुनलाल जीनगर, किशनलाल अहीर, रामलाल गुर्जर, पवन तिवारी, हरिराम व मिठूलाल जाट शामिल हैं। बोर्ड के सभी सदस्यों ने भगवान के समक्ष शपथ लेकर अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा व्यक्त की।
इससे पूर्व बुधवार रात कस्बे में एक भव्य जुलूस का आयोजन किया गया, जिसमें अध्यक्ष एवं नए सदस्यों का पारंपरिक स्वागत किया गया। रंग-बिरंगी आतिशबाजी और जयघोष के बीच वातावरण भक्तिमय हो गया। गुरुवार को राजभोग आरती के बाद सभी सदस्य मंदिर पहुंचे और विधिपूर्वक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर पदभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रतन गाडरी, भाजपा नेता श्रवण सिंह राव, अर्जुन जोनवाल सहित मंदिर के प्रशासनिक अधिकारी द्वितीय नंद किशोर टेलर और मंदिर प्रभारी राजेन्द्र शर्मा भी मौजूद रहे। सभी को उपरणा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यभार ग्रहण के पश्चात बोर्ड ने मंदिर भंडार की गणना व व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की।
यह खबरें भी पढ़ें…
स्विफ्ट कार से 195 किलो डोडाचूरा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार – पुलिस पर की थी फायरिंग
सांवलियाजी मंदिर में अब तक 12.5 करोड़ रुपये की गिनती पूरी, तीसरे राउंड की तैयारी शुक्रवार से
सांवलियाजी के दरबार में चढ़ा भक्तों का आस्था भरा नजराना!
???? अब तक 12.5 करोड़ की गिनती हो चुकी, अगला राउंड शुक्रवार को।
???? मंडफिया, चित्तौड़गढ़
???? पूरी खबर पढ़ें:
???? www.chittorgarhnews.in (https://chittorgarhnews.in/archives/13893)
क्या अमेरिकी बॉम्बर ने ईरान के परमाणु ठिकानों को तबाह किया है?
क्या सोनिया गांधी वापस नहीं कर रही जवाहरलाल नेहरू के इतिहासपरक पत्र?
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






