राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का आज चित्तौड़गढ़ दौरा

SHARE:

लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह एवं विभागीय बैठकों में लेंगे भाग
चित्तौड़गढ़। राजस्थान सरकार के गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग के राज्यमंत्री  जवाहर सिंह बेढ़म 25 जून 2025 (बुधवार) को चित्तौड़गढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले में आयोजित विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे।
प्राप्त संशोधित यात्रा कार्यक्रम के अनुसार मंत्री प्रातः 6:20 बजे जयपुर से रेल मार्ग द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12:00 बजे चित्तौड़गढ़ पहुंचेंगे। आगमन उपरांत वे दोपहर 3 बजे जिला स्तरीय पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। इसके पश्चात सायं 5 बजे पशुपालन एवं मत्स्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित होगी।
सायं 5:30 बजे कुन्दन-लीला रिसोर्ट में आयोजित लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह में मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करेंगे और आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा हेतु संघर्ष करने वाले सेनानियों का सम्मान करेंगे।
इसके पश्चात मंत्री महोदय 26 जून की मध्यरात्रि 12:20 बजे चित्तौड़गढ़ से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
यह खबरें भी पढ़ें…
chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें