Collective labour done for cleaning of Gambhiri river
चित्तौड़गढ़। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत जिला कलक्टर आलोक रंजन के निर्देशन पर गंभीरी नदी की सफाई हेतु जिला प्रशासन, औद्योगिक संस्थानों एवं आमजन द्वारा सामूहिक श्रमदान किया गया। अभियान में विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

इस विशेष स्वच्छता अभियान में जिला प्रशासन, नगर परिषद, जिला परिषद, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण एवं निवारण मंडल, उद्योग विभाग, हिंदुस्तान जिंक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। अभियान के दौरान नदी के तटीय क्षेत्रों से कचरा, प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट हटाकर उनका उचित तरीके से निपटान किया गया। साथ ही नदी संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।
इस अवसर पर अति कलक्टर एवं नगर परिषद प्रशासक विनोद मल्होत्रा ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि नदियाँ हमारे जीवन की सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक धरोहर हैं। गंभीरी जैसी ऐतिहासिक नदी की सफाई केवल प्रशासन की नहीं, हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हमें स्वेच्छा से श्रमदान कर इस अभियान को जन-आंदोलन बनाना होगा ताकि हम स्वच्छ, निर्मल एवं टिकाऊ जल स्त्रोतों का निर्माण कर सकें। उन्होंने आमजन, औद्योगिक संघों, सामाजिक संगठनों एवं स्वैच्छिक संस्थाओं से आग्रह किया कि वे इस अभियान में अधिकाधिक सहभागिता निभाएं और जल संरक्षण के महत्त्व को जन-जन तक पहुंचाएं। इस मौके पर अति मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक राहुल देव सिंह, कार्यवाहक आयुक्त नगर परिषद, उद्योग विभाग एवं हिंदुस्तान जिंक के अधिकारी-कर्मचारी, सफाईकर्मी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
यह खबरें भी पढ़ें…
बारिश के बाद तापमान में गिरावट, मौसम हुआ सुहाना – लोगों ने ली राहत की सांस
विमान हादसे के मृतकों को हेरिटेज जोन मंडल ने सुभाष चौक पर कैंडल जला कर किया नमन
फर्जी विक्रय अनुबंध के मामले में षड्यन्त्रकर्ता मुख्य अभियुक्ता सहित तीन महिलाएं गिरफ़्तार
हमारे पास अब न हेलिकॉप्टर न हवाई जहाज़ मुख्यमंत्री इसका पूरा उपयोग कर रहे: गहलोत
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






