PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK जिंक स्मेल्टर में मियावाकी मिनी फॉरेस्ट है पर्यावरण संरक्षण के लिए नया कदम - Chittorgarh News

जिंक स्मेल्टर में मियावाकी मिनी फॉरेस्ट है पर्यावरण संरक्षण के लिए नया कदम

SHARE:

Miyawaki Mini Forest in Zinc Smelter is a new step towards environmental protection

चित्तौड़गढ़। वर्तमान समय में बढ़ते शहरीकरण और कम होती हरियाली में, पेड़ लगा कर प्रकृति को पुर्नस्थापित करने के प्रयास बहुत आवश्यक है। इसी जरूरत को पूरा करने में एक विशेष तरीका है मियावाकी पद्धति। यह तरीका जापान के वैज्ञानिक डॉ. अकीरा मियावाकी ने तैयार किया है। इसमें कम जगह में अलग-अलग तरह के देशी पेड़-पौधे एक साथ लगाए जाते हैं, जिससे जंगल तेजी से बढ़ता है और अपने आप पनपने लगता है। मियावाकी जंगल सिर्फ 2-3 साल में पूरी तरह तैयार हो जाते हैं और उन्हें अधिक देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती।

हिन्दुस्तान जिंक का सफल प्रयास

हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने अपने चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर में मियावाकी पद्धति का इस्तेमाल कर एक मिनी फॉरेस्ट बनाया है। इस प्रोजेक्ट का उद्धेश्य एक हेक्टेयर जमीन को घने, हरे-भरे जंगल में बदलना था। कंपनी द्वारा कुल 13,750 वृक्षारोपण किए गए, जिससे क्षेत्र में जैव विविधता को प्रोत्साहन मिला, वायुमंडल से कार्बन की मात्रा में कमी आई तथा मृदा और जल संरक्षण में सहायता प्राप्त हुई।

चुनौतियाँ और समाधान

यह काम आसान नहीं था। जिस जमीन पर जंगल बनाना था, वहां ढाब यानि कि खरपतवार बहुत ज्यादा थी। लेकिन, अच्छी योजना और मेहनत से इस जगह को बदल दिया। सबसे पहले, ढाब खरपतवार को हटाया गया। फिर, मिट्टी को ढीला किया गया और उसमें खाद, गोबर और केंचुए की खाद मिलाकर उपजाऊ बनाया गया। इसके बाद, 45 से अधिक तरह के कुल 13,750 देशी पेड़-पौधे लगाए गए, जिनमें बड़े पेड़, छोटे पेड़ और झाड़ियाँ शामिल थीं।

इस मिनी फॉरेस्ट से आने वाले समय में कई बड़े फायदे होंगे।
हवा से कार्बन की मात्रा में कमी आएगी, मिट्टी और पानी का संरक्षण बेहतर होगा। यह आर्थिक रूप से भी फायदेमंद साबित होगा, क्योंकि पारंपरिक बागवानी की तुलना में इसमें अगले 10 वर्षों में लगभग 75 प्रतिशत तक कम खर्च आने की संभावना है। यहां की जैव विविधता (अलग-अलग तरह के जीव-जंतु और पेड़-पौधे) भी बढ़ेगी।

भविष्य की योजनाएँ

चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर इस जंगल को बनाए रखने और और बेहतर बनाने के लिए नियमित रूप से पानी, खाद, खरपतवार हटाने और वहां की जैव विविधता की जांच करता रहेगा। कंपनी का लक्ष्य है कि यह जंगल अगले 2-3 सालों में पूरी तरह से अपने आप पनपने लगे। मियावाकी मिनी फॉरेस्ट प्रोजेक्ट एक बेहतरीन उदाहरण है कि किस प्रकार सही योजना, पर्यावरण के प्रति लगन और नए तरीकों से अनउपयोगी जमीन को फिर से हरा-भरा बनाया जा सकता है। यह देश भर में सस्टेनेबल औद्योगिक प्रथाओं के लिए एक प्रेरणा है।

यह खबरें भी पढ़ें…

महेश नवमी के उपलक्ष्य में अंताक्षरी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित

राज्यपाल करेंगे अर्बन बैंक रजत जयंती महोत्सव व प्रधान कार्यालय का शिलान्यास

हेल्थ पाउडर से भरे कंटेनर में लगी आग

*महेश नवमी महोत्सव में पुरुष लीग क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न – Chittorgarh News*

महेश नवमी महोत्सव में पुरुष लीग क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न

*हिन्दुस्तान जिंक ने मेन्सट्रुअल हाइजीन डे पर बालक एवं बालिकाओं को किया जागरूक – Chittorgarh News*

हिन्दुस्तान जिंक ने मेन्सट्रुअल हाइजीन डे पर बालक एवं बालिकाओं को किया जागरूक

*विंशतितम कल्याण महाकुंभ का भव्य आयोजन की तैयारी जोरों पर – Chittorgarh News*

विंशतितम कल्याण महाकुंभ का भव्य आयोजन की तैयारी जोरों पर

विंशतितम कल्याण महाकुंभ का भव्य आयोजन की तैयारी जोरों पर

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *