महेश नवमी के उपलक्ष्य में अंताक्षरी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित

SHARE:

महेश नवमी महोत्सव 2025 में अंताक्षरी आधारित खेल कार्यक्रम आयोजित

चित्तौड़गढ़। माहेश्वरी समाज के स्थापना दिवस महेश नवमी पर आयोजित किये जा रहे ग्यारह दिवसीय महेश नवमी महोत्सव 2025 के तहत स्थानीय ऑडिटोरियम में अंताक्षरी आधारित बड़ा कार्यक्रम खेल आयोजित किया गया।

महोत्सव संयोजक शैलेंद्र झंवर ने बताया कि सोमवार देर शाम को आयोजित इस कार्यक्रम में 10 टीमों ने भाग लिया जिसमें प्रत्येक टीम में 5 पुरुष व 5 महिला प्रतिभागी थे। कार्यक्रम प्रभारी कुंतल तोषनीवाल ने बताया कि कार्यक्रम में सीए राजेंद्र न्याति , सीए अर्जुन मूंदड़ा, कार्यक्रम प्रायोजक पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश तोषनीवाल, मनोहर तोषनीवाल, शरद सोनी, नगर सभा अध्यक्ष राकेश मंत्री, महामंत्री शैलेंद्र झंवर ,गोपाल तोषनीवाल, अशोक कलंत्री, भरत जागेटिया, हरीश ईनाणी अतिथि के रूप में उपस्थित थे। अतिथियों ने भगवान महेश की तस्वीर पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम की  शुरुआत की।
कार्यक्रम की सह प्रभारी रितु सोडाणी, वर्षा सोनी, उमा न्याति ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न राउंड आयोजित किए गए जिसमें प्रथम रेणु राजेंद्र सोमानी की टीम, द्वितीय  भावना विनोद न्याति की टीम, तृतीय  श्वेता मनोज मंडोवरा की टीम रही। इस अवसर पर शंभुलाल सोमानी, सुनील राठी, कैलाश तोतला मुकेश सोमानी, धर्मप्रकाश गदिया, सतीश धूत, महेश डागा, अरविन्द तोषनीवाल, सुनील गदिया, राजकुमार जेथलिया, महिला जिलाध्यक्ष कृष्णा समदानी, लीला आगाल, चंदा नामधर, मंजू तोषनीवाल, जया तोषनीवाल, डिंपल बिरला सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक, माताएं, बहिनें उपस्थित थे।
इससे पूर्व सोमवार दोपहर में बाबा साइकिल रेस, वॉकर रेस, घुटनों के बल चलना एवम् वादविवाद प्रतियोगीताए आयोजित की गई जिसमें अतिथियों नगर महामंत्री शैलेन्द्र झंवर, महेश नुवाल, शरद सोनी, शंभुलाल सोमानी, राजेंद्र गगरानी, सतीश धूत, सुनील कलन्त्री, राजेंद्र सोमानी, मुरली बाहेती, सुरेश चेचानी सहित प्रायोजक रैंबो नो बैग स्कूल के संचालक सुमित अर्चना चेचानी ने विजेताओ, उपविजेताओ एवं सभी प्रतिभागियों को पारितोषिक प्रदान किए।
इस अवसर पर कार्यक्रमों की प्रभारी संध्या काबरा, रतन काबरा, कृष्णा सोमानी, अर्चना मोदानी, रेनू सोमानी, सावित्री पलोड, प्रियंका आगाल, सरिता चेचानी, नीलम बांगड़, राशी मूंदड़ा, रुचिका सोनी, अंजू हेड़ा, चंदा नामधर, अल्का चौखड़ा, राजश्री काबरा, स्नेहलता भंडारी उपस्थित थी

ये खबरें भी पढ़ें…

राज्यपाल करेंगे अर्बन बैंक रजत जयंती महोत्सव व प्रधान कार्यालय का शिलान्यास

हेल्थ पाउडर से भरे कंटेनर में लगी आग

*महेश नवमी महोत्सव में पुरुष लीग क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न – Chittorgarh News*

महेश नवमी महोत्सव में पुरुष लीग क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न

*15 दिवसीय बौद्धिक दिव्यांग अभिरुचि शिविर सम्पन्न – Chittorgarh News*

15 दिवसीय बौद्धिक दिव्यांग अभिरुचि शिविर सम्पन्न

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें