Awareness rally launched on World No Tobacco Day
चित्तौड़गढ़। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महेन्द्र सिंह सिसोदिया के निर्देशानुसार प्राधिकरण सचिव सुनील कुमार गोयल एवं प्रयास संस्था के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय जागरूकता रैली का शुभारम्भ किया गया।

प्राधिकरण सचिव सुनील कुमार गोयल ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना कर बताया कि यह रैली जिले के 20 गाँव से होते हुए तम्बाकू के दुष्प्रभावों से आमजन को अवगत कराकर तम्बाकू का सेवन न करने के लिए उन्हें जागरूक करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि तम्बाकू के सेवन से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं जैसे हृदय रोग, कैंसर, फेंफड़ों की बीमारी और स्ट्रोक का खतरा रहता है। यही कारण है कि लोगों को इस आदत को छोड़ने में मदद के लिए प्रतिवर्ष 31 मई को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया जाता है ताकि आमजन को तम्बाकू के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराकर इसे छोड़ने के लिए प्रेरित किया जा सके। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ताराचंद गुप्ता, डॉ. नरेन्द्र गुप्ता, पैनल अधिवक्ता भारती गहलोत, संदीप सेठिया एवं रामेश्वर शर्मा आदि उपस्थित रहे।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






