PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK गंगा विजन द्वारा विभिन्न संस्थाओं में नशा मुक्त अभियान चलाया - Chittorgarh News

गंगा विजन द्वारा विभिन्न संस्थाओं में नशा मुक्त अभियान चलाया

SHARE:

Ganga Vision launched anti-drug campaign in various institutions

चित्तौड़गढ़। नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत आज सीआईआईटी संस्थान पर 50 छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई।

संस्थान के संचालक ललित कुमार लौहार ने बताया कि सामाजिक न्याय एव अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित गंगा विजन द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाया हैं, गंगा विजन मुक्ति केंद्र के प्रभारी कुलदीप कुमार सेन एवं नर्सिंग कर्मचारी सुरेंद्र कुमार यादव व नितिन शर्मा द्वारा बताया गया की नशा एक गंभीर समाजिक बुराई है, नशे की लत व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करती है। नशा एक पारिवारिक बीमारी है, यह दर्शाती है कि एक व्यक्ति की नशे की लत पूरे परिवार को प्रभावित कर सकती है।

नशे के कारण व्यक्ति खुद के अलावा उसके परिवार के सभी लोगों को प्रभावित करता है। यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि नशे का इलाज संभव है इसमें नशा मुक्ति की अहम भूमिका है नशे की लत व्यक्ति के अपने जीवन को खराब करती है, और उसके आस-पास के लोगों के जीवन को भी काफी हद तक प्रभावित करती हैं।

यह खबरें भी पढ़ें…

*11 दिवसीय महेश नवमी महोत्सव-2025 प्रारंभ – Chittorgarh News*

11 दिवसीय महेश नवमी महोत्सव-2025 प्रारंभ

*विंशतितम कल्याण महाकुंभ का भव्य आयोजन की तैयारी जोरों पर – Chittorgarh News*

विंशतितम कल्याण महाकुंभ का भव्य आयोजन की तैयारी जोरों पर

*चित्तौड़ दुर्ग की तलहटी पर भालू के विचरण से लोग आश्चर्य में – Chittorgarh News*

चित्तौड़ दुर्ग की तलहटी पर भालू के विचरण से लोग आश्चर्य में

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *