PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK राज्यपाल राजस्थान महामहिम हरिभाऊ बागड़े होंगे मुख्य अतिथि - Chittorgarh News

राज्यपाल राजस्थान महामहिम हरिभाऊ बागड़े होंगे मुख्य अतिथि

SHARE:

अर्बन बैंक रजत जयंती वर्ष उद्घाटन समारोह

Governor of Rajasthan His Excellency Haribhau Bagde will be the chief guest

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के 25 वे स्थापना दिवस पर आगामी 7 जून शाम 4  बजे इंदिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम में आयोजित रजत जयंती समारोह उद्धघाटन व प्रधान कार्यालय निर्माण का शिलान्यास कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान के राज्यपाल महामहिम हरिभाऊ बागडे होंगे।
कार्यक्रम में भारतीय रिजर्व बैंक के निदेशक सतीश मराठे राजस्थान के सहकारिता मंत्री गौतम कुमार सहित जिले के सांसद विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण शिरकत करेंगे।
बुधवार सुबह अर्बन बैंक अध्यक्ष डॉ. सेठिया सहित निदेशक रणजीत सिंह नाहर, सीए नितेश सेठिया एवं प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी के प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में महामहिम राज्यपाल का शॉल उपरना व गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन कर चित्तौड़गढ़ पधारने का निमंत्रण दिया जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।
सहकारिता से जुड़े महामहिम ने बैंक अध्यक्ष डा सेठिया द्वारा प्रस्तुत 25 वर्षो के प्रगति विवरण पर हर्ष व्यक्त किया।
प्रतिनिधिमंडल ने विगत 19 मई को जनचेतना मंच राजस्थान द्वारा जयपुर में विमोचित स्वर्गीय सुंदर सिंह भंडारी स्मृति व्याख्यान 2008 में प्रखर चिंतक पद्मश्री मुजफ्फर हुसैन के व्याख्यान की प्रकाशित पुस्तिका सुंदर स्मृति – 3 कि प्रति व अर्बन बैंक की 2024 की वार्षिक प्रतिवेदन पुस्तिका भी भेंट की।
प्रतिनिधिमंडल में राजभवन में तैनात आईएएस पृथ्वीराज, आरएएस मुकेश कलाल व शरद तिवारी सहित राजस्थान के सहकारिता मंत्री गौतम दक से भी भेंट कर बैंक के कार्यक्रम को जानकारी दी व कार्यक्रम में आने का आमंत्रण दिया।
यह खबरें भी पढ़ें…

*डंपर से सीबीएन टीम को टक्कर मारने का प्रयास, 6 क्विंटल से अधिक डोडा चूर जब्त, – Chittorgarh News*

डंपर से सीबीएन टीम को टक्कर मारने का प्रयास, 6 क्विंटल से अधिक डोडा चूर जब्त,

*‘महिलाएं वृक्षों के लिए’ नामक वृक्षारोपण अभियान शुरुअभियान – Chittorgarh News*

‘महिलाएं वृक्षों के लिए’ नामक वृक्षारोपण अभियान शुरुअभियान 

*जिले में प्रारंभ हुए आईस्टार्ट लॉन्चपैड कार्यक्रम – Chittorgarh News*

जिले में प्रारंभ हुए आईस्टार्ट लॉन्चपैड कार्यक्रम

 

*हरित विकास का उदाहरण वेस्ट लेण्ड पर विकसित ग्रीन बेल्ट – Chittorgarh News*

हरित विकास का उदाहरण वेस्ट लेण्ड पर विकसित ग्रीन बेल्ट

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *