PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK हीटवेव अलर्ट को देखते हुए श्रम विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश - Chittorgarh News

हीटवेव अलर्ट को देखते हुए श्रम विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश

SHARE:

In view of the heatwave alert, the Labor Department issued guidelines

चित्तौड़गढ़। भारत सरकार के मौसम विभाग द्वारा जारी हीटवेव अलर्ट के मद्देनजर  उप श्रम  आयुक्त ने जिले में संचालित सभी औद्योगिक, वाणिज्यिक एवं निर्माण संस्थानों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आगामी दिनों में अत्यधिक गर्मी और लू की संभावना को देखते हुए यह निर्देश श्रमिकों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु जारी किए गए हैं।

उपश्रम आयुक्त कुलदीप सिंह ने बताया कि सभी संस्थानों को यह सुनिश्चित करना होगा कि कार्यस्थलों पर श्रमिकों को मौसमी बीमारियों और लू से बचाने के लिए समुचित प्रबंध किए जाएं। इसके तहत शीतल पेयजल, छाया, प्राथमिक चिकित्सा, ओआरएस घोल, ग्लूकोज, रेस्टरूम और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध करानी होंगी।

इसके अतिरिक्त, किसी भी आपात स्थिति में श्रमिक को तुरंत निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराना भी नियोजकों की जिम्मेदारी होगी। पीस रेट पर कार्य कर रहे दिहाड़ी श्रमिकों की मजदूरी में किसी भी प्रकार की कटौती न की जाए, और मानवीय दृष्टिकोण अपनाया जाए।
उन्होंने बताया कि निर्माण स्थलों पर लू और उच्च तापमान से राहत देने हेतु आईस पैक आदि की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जानी आवश्यक है।

यह खबरें भी पढ़ें…

*जिला कलक्टर ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान पोस्टर का विमोचन किया – Chittorgarh News*

जिला कलक्टर ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान पोस्टर का विमोचन किया

 

*चित्तौड़गढ़ में 24 अप्रैल को रोजगार सहायता शिविर, 25 से अधिक कंपनियां करेंगी प्रतिभाग – Chittorgarh News*

चित्तौड़गढ़ में 24 अप्रैल को रोजगार सहायता शिविर, 25 से अधिक कंपनियां करेंगी प्रतिभाग

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *