PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK पूर्व पुलिस महानिरीक्षक ने सैनिक स्कूल के कैडेट्स को किया प्रेरित - Chittorgarh News

पूर्व पुलिस महानिरीक्षक ने सैनिक स्कूल के कैडेट्स को किया प्रेरित

SHARE:

पूर्व पुलिस महानिरीक्षक ने सैनिक स्कूल के कैडेट्स को किया प्रेरित 

चित्तौडगढ़। सैनिक स्कूल के शंकर मेनन सभागार में एक विशेष सभा का आयोजन किया गया। इस विशेष सभा के मुख्य अतिथि राजस्थान के पूर्व पुलिस महानिरीक्षक आनन्द वर्द्धन शुक्ल थे। मुख्य अतिथि के स्कूल पहुंचनेे पर प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी श्रीकुमार एवं सीनियर मास्टर ओंकार सिंह ने स्वागत किया। कैडेट रितिका मीना ने मुख्य अतिथि का परिचय दिया।

बाबूलाल शिवरान ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में आनन्द वर्द्धन शुक्ल ने कैडेट्स को प्रेरित किया। उन्होंने अपने जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए कैडेट्स को सफलता की राह में साहस, कड़ी मेहनत और समर्पण के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सफलता केवल अवसरों का परिणाम नहीं है, बल्कि यह हमारी मेहनत, संकल्प और आत्मविश्वास का परिणाम है। सैनिक स्कूल के कैडेट्स को ये बात समझनी चाहिए कि कठिन परिस्थितियाँ ही हमें अपने भीतर छीपे हुए अद्वितीय गुणों को पहचानने का अवसर प्रदान करती हैं। इस प्रेरणादायक भाषण ने कैडेट्स के मन में एक नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया। उन्होंने इसे अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शन के रूप में लिया। मंच का संचालन कैडेट चेतन मीना ने किया। कैडेट मयंक विश्वकर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। अंत में अतिथि को स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी श्रीकुमार ने स्कूल परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह भेट किया।

यह खबरें भी पढ़ें… 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *