PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK रेल्वे स्टेशन पर मानव सेवा संस्थान द्वारा जल सेवा प्रारम्भ - Chittorgarh News

रेल्वे स्टेशन पर मानव सेवा संस्थान द्वारा जल सेवा प्रारम्भ

SHARE:

चित्तौडग़ढ़। मानव सेवा संस्थान पिछले 12 वर्षों से रेल यात्रियों को गर्मी के मौसम में शीतल जल पिला रहा है। आरम्भ में संस्थान द्वारा पानी के केम्पर बाहर से खरीद कर यात्रियों को पानी वितरित किया जाता था। लेकिन करीब डेढ वर्ष पूर्व रेलवे द्वारा स्टेशन पर ही जगह उपलब्ध कराने के बाद संस्थान ने यहां फिल्टर प्लांट व वाटर कूलर स्थापित कर दिया है। जिससे शीतल जल लगातार मिल रहा है। संस्थान अध्यक्ष सुरेश चन्द्र कल ने बताया कि संस्थान द्वारा रेलवे के सहयोग से पेयजल के लिए सभी प्लेटफार्म पर अलग से पाईप लाईन डाल दी गई है, जो शीघ्र शुरु हो जाएगी। इससे जल वितरण में समय कम लगेगा और अधिक यात्री लाभान्वित होंगें। उन्होने बताया कि वर्तमान में बड़ी संख्या में महिलाओं सहित संस्था के 80 से अधिक सदस्य स्टेशन के सभी प्लेट फार्म पर आने वाली ट्रेनों के हजारों यात्रियों को 15 हजार लीटर से अधिक पेयजल वितरित कर रहे हैं। इस संस्थान में विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त हुए दर्जनों वरिष्ठजन सेवा कार्य में लगे हुए हैं। संस्थान सदस्य ट्रेन आने से पूर्व ही प्लेटफार्म पर दर्जनों पानी के केम्पर लेकर खड़े रहते हैं, जो ट्रेन के आते ही यात्रियों को पानी पिलाने में लग जाते हैं। संस्थान अध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही रोडवेज बस स्टेण्ड पर भी जलसेवा शुुरु करने की कार्ययोजना बनाई जा रही है। इस कार्य में संस्थान के सदस्य कमल किशोर खटोड़, राकेश गोठवाल, अशोक छीपा, ओम प्रकाश पलोड़, चम्पालाल चैबिसा, मीना छीपा, अनिल खटोड़, मंजू, उर्मिला लड्ढा सहित 80 से अधिक महिला पुरुष सदस्य जुड़े हुए है।

यह खबरे भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *