PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास की घटना पर मचा बवाल, आरोपी गिरफ्तार - Chittorgarh News

तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास की घटना पर मचा बवाल, आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

There was a ruckus over the incident of attempted rape of a three-year-old girl, the accused was arrested 

चित्तौड़गढ़। जिला मुख्यालय के चंदेरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक ढाई से 3 वर्ष की मासूम बालिका के साथ
दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में क्षेत्रवासी आक्रोशित हो उठे, पुलिस ने रात्रि में ही चंदेरिया क्षेत्र के हाउसिंग
बोर्ड निवासी आरोपी सलीम को डिटेन कर लिया, लेकिन बुधवार सवेरे आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने आरोपी के परिजनों
के खिलाफ एंव मकान को तोडऩे की मांग को लेकर फिर से हंगामा खड़ा कर दिया, भीड़ को खदेडऩे के लिये
पुलिस को हल्के बल का प्रयोग करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार थाना इलाके में किराए से रहने वाले एक परिवार की तीन वर्षीय मासूम को उसी का पड़ोसी सलीम कमरे में ले गया। जिसकी जानकारी मिलने पर उसकी मां और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी लेकिन आरोप था कि पुलिस घटनास्थल पर नही पहुंची। बाद में लोग आरोपित को लेकर थाने पहुंच गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, पुलिस उपाधीक्षक शिवलाल टेलर थाने में पहुंचे। पीड़िता की मां की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया। वहीं पीड़िता का मेडिकल करवाया गया। आक्रोशित लोगों ने आरोप लगाया कि आरोपित के परिजनों ने भी उसे बचाने का प्रयास किया उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाए। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने लोगों को स्पष्ट किया कि इस अपराध को हैवानियत की श्रेणी में रखा जाता है और इस प्रकरण के संदर्भ में पूरी कार्रवाई की गई है। भारतीय दंड संहिता के अनुसार अधिकतम
धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। किसी भी स्थिति में आरोपित को बख्शा नहीं जाएगा। परिजनों की रिपोर्ट के
आधार पर ठोस कार्रवाई की जाएगी। बुधवार सवेरे क्षेत्रवासियों एंव हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने चंदेरिया कस्बे को पूर्ण बंद रखने के साथ ही मार्ग पर जाम लगा दिया। जहां पुलिस द्वारा काफी समझाईश के बाद ज्ञापन देकर जाम खोल दिया गया। लेकिन प्रदर्शनकारी आरोपी के घर को तोडऩे के लिये चंदेरिया हाउसिंग बोर्ड स्थित उसके आवास पर जा पहुंचे, जहां मौजूद पुलिस अधिकारी व जाप्ता ने भीड़ को खदेडऩे के लिये हल्के बल का प्रयोग किया।

इस दौरान अति पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, उपखण्ड मजिस्ट्रेट बीनू देवल, उपाधीक्षक शिवलाल टेलर, चंदेरिया थानाधिकारी सुनिता गुर्जर सहित अन्य थाना प्रभारी मौके पर तैनात रहे। काफी गहमगहमी के बीच पुलिस ने लोगों को समझाईश के साथ आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही का आश्वासन देने के बाद माहौल शांत हुआ। फिलहाल मौके पर शांति बनी हुई है, लेकिन अहतियात के तौर पर जाप्ता तैनात किया गया है।

पुलिस की सतर्कता से हुआ माहौल सामान्य
हिन्दू संगठनों के बाजार बंद के आव्हान के दौरान पुलिस अधिकारियों की समझाईश और ज्ञापन लेने के बाद
भीलवाड़ा मार्ग पर लगाया गया जाम खोल दिया गया। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके से थाने के लिए रवाना हो गए। इस
बीच वहां एकत्रित भीड़ आरोपी के किराए के मकान के बाहर एकत्रित हो गई और लोग घर से सामान बाहर निकालने की
मांग करने लगे। पुलिस अधिकारियों ने काफी समझाईश का प्रयास किया। लेकिन भीड़ लगातार नारेबाजी करते हुए आक्रोश
व्यक्त करने लगी। इस दौरान कुछ महिलाओं द्वारा चन्देरिया थानाधिकारी सुनिता गुर्जर के साथ अभद्रता की गई। इसी
प्रकार कुछ युवकों ने पुलिस कर्मियों के साथ भी हाथापाई का प्रयास किया। जिसके बाद पुलिस ने लाठियां फटकार कर
भीड़ को खदेड़ दिया। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया, जिसे महिलाओं ने खींचतान कर छुड़ा लिया।
करीब एक घंट चले घटनाक्रम के बाद एएसपी सरिता सिंह, डिप्टी शिव लाल टेलर, थानाधिकारी सुनिता गुर्जर के प्रयासों से
मौके पर शांति बहाल हुई।

यह ख़बरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *