PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK यति नरसिहानन्द के बयान के बाद मुस्लिम समाज में आक्रोश,राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप की कार्यवाही की मांग - Chittorgarh News

यति नरसिहानन्द के बयान के बाद मुस्लिम समाज में आक्रोश,राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप की कार्यवाही की मांग

SHARE:

चित्तौड़गढ़। हाल ही में पुजारी यति नरसिहानंद सरस्वती के द्वारा दिए गए पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लाहो अलेह वसल्लम के बारे में विवादित बयान को लेकर देश भर के मुस्लिम समाज में आक्रोश है। इसी को लेकर शनिवार को तंजीम उल्माए अहले सुन्नत संस्था के बैनर तले मौलाना व मस्जिद के इमाम सहित समाज के शीर्ष व्यक्तियों के द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज़िला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा कार्यवाही की मांग की हैं।ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि डासना देवी मंदिर, गाजियाबाद (यूपी) के मुख्य पुजारी यति नरसिंह आनंद सरस्वती द्वारा हाल ही में पैग़म्बर हजरत मुहम्मद साहब सलल्लाहु अलिही वसल्लम के बारे में आपत्तिजनक और ईशनिंदा वाली टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, वीडियो से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। दुनिया भर के मुसलमानों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले वीडियो को ,एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया था।  यति नरसिंहानंद सरस्वती ,एक जाना-माना नफरत फैलाने वाला व्यक्ति है जो अक्सर इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाता रहता है। ताजा टिप्पनीयां सभी सीमाओं को पार करती हैं और सांप्रदायिक विद्वेष को भड़काने का काम जानबूझकर किया गया। प्रयास है, जो देश की शांति और स्थिरता के लिये एक गंभीर खतरा है। इसी तरह से पूर्व में भी नुपुर शर्मा,नवीन जिन्दल,रामगिरी महाराज सहित कई नफरत फ़ैलाने वाले व्यक्तियो ने इस्लाम व पैग़म्बरे इस्लाम के बारे में अलग-अलग समय पर आपत्तिजनक टिप्पणियॉ अपने बयानों के ज़रिये की हैं और इन पर किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं होने की वजह से आज ऐसे देश की अखंडता को तोड़ने वाले विभाजनकारी ताकतों को बढ़ावा मिलने लगा

ज्ञापन के द्वारा विशेष समुदाय के लोगों द्वारा कि यति नरसिंहानंद के खिलाफ उनकी भड़काऊ और अपमानजनक टिप्पणी के लिये, तत्काल कानूनी कार्रवाई हो और सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों से आपत्तिजनक वीडियो को हटाने तथा ऐसी खतरनाक सामग्री के प्रसार की अनुमति देने के लिए, इन प्लेटफार्मों को जवाबदेह ठहराया धार्मिक हस्तियों के खिलाफ नफरत फैलाने वाले भाषाओ को रोकने और ऐसी गतिविधियों पर नजर रखने के लिये, सख्त कदम उठाना अति आवश्यक बताया, अगर तुरंत कार्रवाई नहीं की गई तो विभाजनकारी ताकतों को बढ़ावा मिलेगा।

यह खबरे भी पढ़ें…

*कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने किए सांवलिया सेठ के दर्शन – Chittorgarh News*

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने किए सांवलिया सेठ के दर्शन

*पहले ही दिन जमा “जयकारा” में गरबे का रंग – Chittorgarh News*

पहले ही दिन जमा “जयकारा” में गरबे का रंग

*नवरात्रि डांडिया महोत्सव में पहले दिन बेस्ट डांडिया खेलने वालों को किया पुरस्कृत – Chittorgarh News*

नवरात्रि डांडिया महोत्सव में पहले दिन बेस्ट डांडिया खेलने वालों को किया पुरस्कृत

*समाज कल्याण सप्ताह के तहत मनाया अपराधी सुधार दिवस – Chittorgarh News*

समाज कल्याण सप्ताह के तहत मनाया अपराधी सुधार दिवस

*सीएचसी में युवकों की पलटन ने कि ईसीजी मशीन भेंट – Chittorgarh News*

सीएचसी में युवकों की पलटन ने कि ईसीजी मशीन भेंट

*ट्रेन देरी से आई रिफंड नही दिया तो एडवोकेट ने किया केस,उपभोक्ता मंच ने लगाया जुर्माना – Chittorgarh News*

ट्रेन देरी से आई रिफंड नही दिया तो एडवोकेट ने किया केस,उपभोक्ता मंच ने लगाया जुर्माना

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *